खबर

Gemini Tarot Card Rashifal: किसी पुराने मुद्दे के वापस आने से परिवार में हलचल हो सकती है, जीवनसाथी के अतीत को लेकर मदभेद के योग हैं | Gemini Card 22 October 2026 Gemini Mithun Tarot Card daily future predictions


Gemini Tarot Card Rashifal: किसी पुराने मुद्दे के वापस आने से परिवार में हलचल हो सकती है, जीवनसाथी के अतीत को लेकर मदभेद के योग हैं

Gemini Tarot Card Rashifal: मिथुन राशि का राशिफल

(Photo Credit: NDTV)

Gemini Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: किसी पुराने मुद्दे के वापस सामने आने से परिवार में हलचल हो सकती है. कोई भी सदस्य इस मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार नजर नहीं आ रहा है. इस स्थिति में परिवार के बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह को महत्व दे सकते हैं. जीवन साथी के व्यवहार में किसी करीबी संबंधी के आगमन से बदलाव आता नजर आ सकता है. इस बदलाव का कारण जानने का प्रयास करेंगे. कुछ पुरानी बातें सामने आने से प्रिय साथ बहस हो सकती है. सामने वाला अपने अतीत का एक भाग अभी तक छुपाता आया है, जिसके सामने आने से परेशानी हो सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:- जो लोग आपके कार्यों में अभी तक आपकी मदद करते आए हैं. उनके सहयोग को महत्व दें. आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद अवश्य करें. सहयोगियों और उच्च अधिकारियों के साथ व्यावसायिक मीटिंग के लिए किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ सकता है. इस स्थिति में अपने सामान को संभाल कर रखना आपकी जिम्मेदारी है. मीटिंग में अपनी योजना को तर्क और तथ्यों के साथ स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर अन्य अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. कोई भी गलती होने पर अपनी गलती स्वीकार अवश्य करें. व्यवसाय में कभी-कभी कर्मचारियों की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज किया जा सकता है. बड़ी समस्या सामने आने पर उसका समाधान अवश्य करें. 

स्वास्थ्य/Health:- किसी भी दवा का सेवन बिना एक्सपायरी डेट को पढ़े ना करें. इससे उस दवा के दुष्परिणाम से बचा जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:- स्वर्ण आभूषण की खरीदारी पर जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं. पुराने गहनों को देखकर नए आभूषण खरीदने की योजना बना सकते हैं. 

रिश्ते/ Relationship:- पिता की तरफ के रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. इस गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास कर रिश्तो को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button