

Taurus Tarot Card Rashifal: वृषभ राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)
Taurus Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: कामकाजी महिलाओं को व्यवसाय और परिवार के साथ संतुलन बनाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है. बच्चों की जिज्ञासा का समाधान जरूर निकालें. इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर किसी रिश्तेदार की राय उलझने बढ़ा सकती है. सही प्रस्ताव का चयन सोच समझकर करें. पैसों के मामले में जीवनसाथी का लालच बढ़ सकता है. सामने वाले की कंजूसी के चलते छोटे-छोटे खर्चों के लिए बहस बाजी हो सकती है. सभी के साथ संबंधों को बेहतर बनाएं. कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना रिश्तो में सुधार लाने में अच्छा रहेगा.
व्यवसायिक/ Professional:- कुछ कार्यों में काफी विकल्प सामने आने से दुविधा हो सकती है. इस समय किसी एक विकल्प पर ध्यान केंद्रित करना अच्छी सफलता प्राप्ति में सहायक रहेगा. सही रास्ते का चयन सोच समझ कर करें. व्यवसाय में विरोधियों की चालों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. गंभीर मुद्दों पर अपनी राय बिना मांगे न दें. नौकरी में अपनी योग्यता और कौशलता से उच्च अधिकारी पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं. आलोचना करने वाले लोगों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.
स्वास्थ्य/Health:- ज्यादा तनाव रक्तचाप बढ़ने का कारण हो सकता है. नींद पूरी न होने के कारण शरीर में सुस्ती रह सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी अजनबी व्यक्ति पर पैसों के लेनदेन को लेकर विश्वास न करें. मकान को बेचने की बात हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:- क्रोध और कठोर शब्दों का प्रयोग रिश्तों में कड़वाहट ला सकती है. जीवनसाथी का सम्मान करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें





