खबर

सूरजकुंड दिवाली मेला 23 से 26 अक्टूबर होगा आयोजित, कई रास्तों पर प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी | Surajkund Diwali Mela held from 23 to 26 October restrictions imposed on several routes traffic advisory issued


सूरजकुंड दिवाली मेला 23 से 26 अक्टूबर होगा आयोजित, कई रास्तों पर प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सूरजकुंड दिवाली मेला का 4 दिन होगा आयोजन

IANS

हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से फरीदाबाद के प्रसिद्ध सूरजकुंड परिसर में भव्य ‘सूरजकुंड दिवाली मेले’ का आयोजन किया जा रहा है. यह चार दिवसीय मेला 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा. मेले की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे पारंपरिक कला, संस्कृति और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है. हरियाणा पर्यटन विभाग के अनुसार, इस दिवाली मेले का औपचारिक उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा 23 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा.

इस बार मेले में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प, अनूठे कलात्मक उत्पादों, लजीज व्यंजनों और रोजाना होने वाली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा.

हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

मेले में आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि भारी वाहनों पर रोक रहेगी. मेले के दौरान शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी और कर्मशियल वाहनों की एंट्री पर सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा. हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी

इन रास्तों पर प्रतिबंध रहेगा

पाली चौक से एमवीएन नाका और सूरजकुंड की ओर
अनखीर चौक से सूरजकुंड की ओर
एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड की ओर
प्रहलादपुर (दिल्ली बॉर्डर) से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर

भारी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें ताकि मेले का आनंद बिना किसी ट्रैफिक बाधा के लिया जा सके.

यह भी पढ़ें | दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के बाद DMRC का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से मेट्रो ट्रेन लगाएगी 20 ज्यादा फेरे





पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button