खबर

‘पीता तो कहां होता’ दलेर मेहंदी का पुराना वीडियो, 13 साल की उम्र में किया था शराब को हाथ ना लगाने का वादा | daler mehendi says i never drink alcohol in old video for this reason at the age of 13 amid subodh uniyal controversy



नई दिल्ली:

जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में शराब के नशे में परफॉर्म करने को लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को टोका था. इसके बाद सिंगर के सपोर्ट में बॉलीवुड के सितारे खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि मीका सिंह ने तो यह भी दावा किया था कि दलेर मेहंदी ने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुद दलेर मेहंदी शराब को कभी हाथ ना लगाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. 

दलेर मेहंदी ने बताया था कभी नहीं पी शराब

वीडियो में दलेर मेहंदी कहते हैं, पीने का यह है कि जब मैं 13 साल का था तो उस्ताद रादिल खान साहब ने मुझे जब गाना सिखाया तो वो जल्दी से किसी को सिखाते नहीं थे और वो रोज एक बोतल नीट पीते थे और उन्होंने शर्त ये रखी कि तभी सिखाऊंगा. एक तो तू बाल नहीं कटाएगा और तू कभी शराब को हाथ नहीं लगाएगा. मैंने कहा ठीक है उस्ताद जी. 13 साल की उम्र से वो दक्षिणा ऐसी मिली. नहीं तो अगर मैं पीता तो कहां होता क्या हाल हुआ होता. कोई नशा नहीं करता हूं. चाय का बहुत शौक है. 

यह भी पढ़ें | NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर

सुबोध उनियाल ने लगाया था आरोप

सोशल मीडिया पर हाल ही में वीडियो सामने आया था, जिसमें स्टेज पर अपनी टीम के साथ दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे. इसी बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने उनसे पूछते हैं, “ठीक से बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?” उनियाल ने दलेर मेहंदी को इस मौके की धार्मिक पवित्रता की याद दिलाई और मर्यादा न रखने पर अपनी निराशा जताते हुए कहा, “हमने आपको इतने पैसे देकर बुलाया है. इसलिए बुलाया था ताकि हमारे लोग मनोरंजन कर सकें. आप हमें बेवकूफ बना रहे हैं. यह गलत बात है. आप एक बड़ा नाम हैं, इसलिए आपको बुलाया गया था.” हालात को संभालने की कोशिश करते हुए दलेर मेहंदी ने कहा, “सर, मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं. कृपया स्टेज से चले जाइए.”

मीका सिंह ने किया था दावा

सिंगर मीका सिंह अपने बड़े भाई और सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान शराब पीकर स्टेज पर आने के आरोपों पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ”मैंने खबर देखी. आप लोगों ने यह फैलाया है कि ‘दलेर मेहंदी गाते समय नशे में थे, वह गा नहीं पा रहे हैं.’ वह पिछले 30 सालों से सुपरस्टार हैं. सबसे पहले, मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है, या उनकी बर्थडे पार्टियों में शराब खुलेआम देखी है?”

आगे उन्होंने कहा, ”आपने ऐसा कभी देखा ही नहीं, तो फिर कैसे कह दिया कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था? कई बार हम कलाकार किसी से शो करने का वादा करते हैं और फिर तबीयत खराब होने के बावजूद अपनी कमिटमेंट पूरी करते हैं. अगर हमें 104 डिग्री बुखार भी हो और दो दिन बाद हमारा शो हो, तो हम अपनी कमिटमेंट पूरी करने की कोशिश करते हैं. शो का बजट बड़ा हो या छोटा, हम उसे करने जाते ही हैं. दलेर मेहंदी ने भी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट निभाने के लिए ऐसा ही किया होगा. सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। हमारी मीडिया से एक खास अपील है कि कोई भी खबर पब्लिश करने से पहले फैक्ट्स वेरीफाई करें. बिना सबूत लगाए गए आरोपों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही बिना सच्चाई जाने ऐसी खबरों को आगे बढ़ाना चाहिए.”

दो साल से बीमार हैं दलेर मेहंदी

मीका ने कहा, ”स्टेज पर दलेर मेहंदी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह निराशाजनक था. एक सम्मानित मंत्री स्टेज पर आकर किसी कलाकार पर शराब पीने का आरोप लगाएं, तो क्या खबर पब्लिश करने से पहले तथ्यों की जांच करना और कलाकार को अपना पक्ष रखने का मौका देना जरूरी नहीं है. क्या किसी के पास इतनी हिम्मत होगी कि वह इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले के साथ भी स्टेज पर ऐसा व्यवहार करे? मैं अपने भाई को अच्छी तरह जानता हूं. वह शराब नहीं पीते. वह पिछले दो साल से बीमार हैं और अभी भी रिकवर कर रहे हैं. इसके बावजूद वह अपने बैंड के साथ परफॉर्म कर रहे हैं. आजकल कई कलाकार बैकिंग ट्रैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे उसी तरह सवाल नहीं किए जाते. दलेर मेहंदी भारत के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और शायद इसी वजह से उन्हें आसानी से निशाना बनाया जाता है. मैं मीडिया से जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ खबरें दिखाने की अपील करता हूं. उनकी एक हेडलाइन किसी की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए खबर पब्लिश करने से पहले तथ्यों की जांच करना और कलाकारों का सम्मान करना जरूरी है.’ 

ये भी पढ़ें- 48 साल पुरानी फिल्म के 7 के सात सुपरहिट गाने, अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना आखिरी बार आए साथ, 14 पन्नों में कादर खान ने पिरोया निजी दर्द







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button