मध्य प्रदेश

‘जो दौड़ेगा, वही पदाधिकारी बनेगा’, दतिया में BJP जिलाध्यक्ष ने लगाई दौड़


मध्य प्रदेश के दतिया में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेंद्र सिंह परिहार का प्रथम नगर आगमन हुआ. रेलवे स्टेशन से लेकर श्री पीताम्बरा पीठ तक कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कुछ ऐसा कहा, जिसकी अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है.

रेलवे स्टेशन पर माधवेंद्र सिंह परिहार के पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मंदिर परिसर पहुंचते ही उन्होंने दौड़ लगाई और साथ मौजूद कार्यकर्ताओं से भी दौड़ने को कहा. 

‘लाडली बहना योजना को बंद कराना चाहती है कांग्रेस’, CM मोहन यादव का आरोप

‘जिसमें दम है वही दौड़े’

इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “जिसमें दम है, वही दौड़े. दौड़ने वाले कार्यकर्ताओं को ही कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया जाएगा, जो पैदल चलेंगे उन्हें पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा.” जिलाध्यक्ष की इस बात पर उनके साथ दौड़ रहे कार्यकर्ताओं के बीच ठहाके गूंज उठे. वीडियो में जिलाध्यक्ष के साथ तमाम कार्यकर्ता दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

हालांकि, हास्य-विनोद में कही गई जिलाध्यक्ष की यह बात अब बीजेपी की आगामी जिला कार्यकारिणी से जोड़कर भी देखी जा रही है. इस दौरान बीजेपी नेता आशुतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष श्री पीताम्बरा पीठ पहुंचे. 

नई कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता

दरअसल, नई जिला कार्यकारिणी में किन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी, इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है. ऐसे में जिलाध्यक्ष का सक्रियता और दौड़ने को लेकर दिया गया यह बयान कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

अब देखना होगा कि बीजेपी की नई जिला कार्यकारिणी में किन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलती है और जिलाध्यक्ष के साथ संगठन में कौन-कौन “दौड़ता” नजर आता है. हालांकि जिलाध्यक्ष के इस इस बयान से अब सियासी गलियारों और कार्यकर्ताओं में जमकर चर्चा हो रही है. जिलाध्यक्ष का यह मजाकिया अंदाज अब सुर्खियां बटोर रहा है.

MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button