खबर

नेपाल में आए सैलाब ने पीछे छोड़ी तबाही, तस्वीरों में देखें खौफनाक नजारा | Nepal Floods leave trail of destruction view harrowing scenes in pictures


नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण फ्लैश फ्लड ने पूरे इलाके को तबाह कर दिया है. नेपाल और तिब्बत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है जबकि 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसियां, सेना और पुलिस लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं. नेपाल सरकार के अनुसार बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और कैलाश मानसरोवर यात्री प्रभावित हुए हैं. करीब 290 भारतीय नागरिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास लगातार नेपाली और चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं. कई भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस घटना की प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिरा, जिससे ल्हेन्डे और भोटे कोशी नदी में अचानक जलप्रलय आ गया. यहां तेज बहाव ने गांवों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया.

Latest and Breaking News on NDTV

इस घटना के बाद नई सैटेलाइट तस्वीरों में स्याफ्रुबेसी, हाकुबेसी, बेत्रावती और देवीघाट क्षेत्र में भारी तबाही दिखाई दे रही है. कई जगह नदी की धारा बदल गई है और पूरे इलाके का भूगोल बदलता नजर आ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस राहत अभियान युद्धस्तर पर जारी, सेना और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. अभी वहां हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू और राहत सामग्री पहुंचाने का काम लगातार जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

लापता भारतीयों की खोज तेज, नेपाल, भारत और चीन की एजेंसियां समन्वय बनाकर अभियान चला रही हैं. भोटे कोशी और त्रिशूली नदी किनारे तबाही का मंजर, कई गांवों का संपर्क अब भी पूरी तरह कटा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- नेपाल में लापता हुए एमपी-छत्तीसगढ़ के पर्यटक, भोपाल की स्वाती और रायपुर की मोनिका की कोई खबर नहीं




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button