धर्म

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 25 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी और शनिवार है. इस दिन से चातुर्मास शुरू हो जाते हैं और विष्णु जी पाताल लोक में योगनिद्रा में रहते हैं. देवशयनी एकादशी जप, तप, स्नान-दान के लिए साल की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है.

आज का व्रत – देवशयनी एकादशी पर व्रत करने वालों को श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन से सत्यनारायण पूजन,  तुलसी पूजन, विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद्भागवत श्रवण करना चाहिए.

25 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 25 July 2026)

  • तिथि – एकादशी (24 जुलाई 2026, सुबह 9.12 – 25 जुलाई 2026, सुबह 11.34)
  • वार- शनिवार
  • नक्षत्र- ज्येष्ठ
  • योग- ब्रह्म योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- शाम 4.20
  • चंद्रोस्त- सुबह 2.17, 26 जुलाई
  • चंद्र राशि- वृश्चिक

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 7.21 – सुबह 9.03
  • शाम का चौघड़िया – शाम 7.17 – रात 8.34

राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)

  • राहुकाल – सुबह 9.03 – सुबह 10.45
  • यमगण्ड काल- दोपहर 2.10 – दोपहर 3.52
  • गुलिक काल सुबह 5.38 – सुबह 7.21
  • भद्रा काल – सुबह 5.28 – सुबह 11.34

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 25 July 2026)

  • सूर्य- कर्क
  • चंद्रमा – वृश्चिक
  • मंगल- वृषभ
  • बुध- कर्क
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

25 जुलाई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है

मेष (Aries)

पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. नौकरी में बॉस से तालमेल बनाए रखें तथा सेहत के प्रति सतर्क रहें.

वृषभ (Taurus)

ब्रह्म योग से बिजनेस में नई डील और करियर में सफलता के योग हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा.

मिथुन (Gemini)

अनुभवी लोगों की सलाह से व्यापार में लाभ मिलेगा और नए संपर्क बनेंगे. काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.

कर्क (Cancer)

रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

सिंह (Leo)

नए निवेश और जोखिम भरे फैसलों से बचें. ऑफिस की गोपनीय बातें किसी से साझा न करें.

कन्या (Virgo)

दोपहर बाद धन लाभ और रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. करियर में नए अवसर मिलेंगे तथा रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

तुला (Libra)

अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और फिलहाल नया निवेश टालें. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. कारोबार में नई योजना लाभ दे सकती है और धार्मिक यात्रा के योग हैं.

धनु (Sagittarius)

नए लोगों पर जल्द भरोसा न करें और विवादों से दूर रहें. कार्यस्थल पर संयम रखें तथा रिश्तों में पुरानी बातों को न उछालें.

मकर (Capricorn)

ब्रह्म योग से मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आय में वृद्धि के योग हैं. परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में सहयोग मिलेगा.

कुंभ (Aquarius)

खर्चों पर नियंत्रण रखें और ईमानदारी से कार्य करें. नौकरी और पढ़ाई में नई स्किल सीखना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा.

मीन (Pisces)

धन लाभ के साथ निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

पीला, नीला

(FAQ)

Q.1 25 जुलाई 2026 देवशयनी एकादशी पर किन राशियों का भाग्य चमकेगा?
उत्तर: वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों को ब्रह्म योग के प्रभाव से धन लाभ, करियर में सफलता और व्यापार में प्रगति के योग हैं.

Q.2. देवशयनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
उत्तर: अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 1:30 बजे तक और लाभ-अमृत चौघड़िया दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक शुभ माना गया है.

Q.3 देवशनयी एकादशी के बाद कौन से कार्य पर रोक लगा जाती है?
उत्तर. देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास शुरू हो जाता है इसमें मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नए बिजनेस की शुरआत आदि नहीं करना चाहिए.

Q.4 देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी योगनिद्रा में कहां जाते है ?
उत्तर. इस दिन से चार माह तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में पाताल लोक में निवास करते हैं. ऐसी मान्यता है.

Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button