धर्म

अनंत चतुर्दशी की अनंत शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये खास संदेश


Happy Anant Chaturdashi 2026 Wishes: अनंत चतुर्दशी सिर्फ गणेश उत्सव के समापन का दिन नहीं, बल्कि अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की आराधना और अनंत सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा पावन पर्व भी है. इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप का पूजन करते हैं और कलाई पर अनंत सूत्र बांधकर जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना करते हैं.

ऐसे पावन अवसर पर जब घर-परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजी जाती हैं, तो केवल औपचारिक संदेश की जगह भक्ति, आस्था से जुड़े ये भक्तिमय मैसेज है. देखें अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन की खास शुभकामनाएं.

अनंत सुखों से भर जाए आपका संसार,

श्रीहरि की कृपा से मिले खुशियां अपार.

जीवन में बनी रहे सुख-समृद्धि की बहार,

अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं.

अनंत भगवान का आशीर्वाद मिले हर बार,

दूर हों जीवन के सभी दुख और विकार.

सुख-शांति से भरा रहे आपका परिवार,

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं.

अनंत सूत्र की डोर बांधे विश्वास और प्यार,

भगवान विष्णु करें जीवन में खुशियों की बौछार.

हर कदम पर मिले सफलता और परिवार का साथ,

अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई.

भक्ति का दीप जले, मन में रहे विश्वास,

अनंत भगवान करें हर मनोकामना पूरी खास.

घर-आंगन में बरसे सुख-समृद्धि की फुहार,

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं अपार.

हर दिन हो मंगल, हर पल हो खास,

जीवन में बना रहे अपनों का विश्वास.

अनंत देव की कृपा से मिले खुशियों का संसार,

आपको और आपके परिवार को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं.

अनंत की महिमा से जीवन हो उजियार,

हर चिंता दूर हो, मिले सुख अपार.

श्रीहरि विष्णु रखें अपना हाथ सिर पर हर बार,

अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं.

बप्पा आए थे खुशियां लेकर,

अब जा रहे हैं आशीष देकर.

अगले बरस फिर जल्दी आना,

हर घर में सुख-समृद्धि बरसाना.

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.

आंखों में विदाई की नमी, दिल में बप्पा का प्यार,

गणपति जी से सज गया था पूरा परिवार.

विसर्जन के साथ यही है मन की पुकार,

अगले बरस फिर आना गणपति महाराज.

गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं.

अनंत चतुर्दशी का पावन त्योहार,

लाए जीवन में खुशियां हजार.

धन-धान्य से भरा रहे घर-परिवार,

आप सभी को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं.

अनंत देव की भक्ति से महके जीवन का हर पल,

सुख-शांति और समृद्धि से भर जाए घर का आंगन.

हर मनोकामना हो पूरी, हर सपना हो साकार,

अनंत चतुर्दशी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र बांधने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, लक्ष्मी जी हो जाती हैं नाराज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button