खबर

27 साल पुराना दूरदर्शन का वो सुपरहिट शो, जिसने राजपाल यादव को बनाया घर-घर का स्टार, मुंगेरी ही बने थे चाची 420, IMDb रेटिंग 8.8 | this 27 year old doordarshan show made rajpal yadav a household star mungeri played chachi 420 imdb rating still 8.8



राजपाल यादव आज हिंदी सिनेमा के जाने-माने कॉमेडी एक्टर्स में शामिल हैं. फिल्मों में अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज से उन्होंने दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई, लेकिन उनकी लोकप्रियता की शुरुआत बड़े पर्दे से नहीं हुई थी. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले राजपाल यादव ने टेलीविजन पर अपने अभिनय का जादू दिखाया था. साल 1999 में आए दूरदर्शन के शो ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. शो में उन्होंने नौरंगीलाल का किरदार निभाया था. यह ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ की अगली कड़ी थी और दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी.

नौरंगीलाल बनकर घर-घर पहुंचे थे राजपाल यादव

‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ का प्रसारण डीडी नेशनल पर हुआ था. शो का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था. कहानी में राजपाल यादव ने मुंगेरीलाल के छोटे भाई नौरंगीलाल का किरदार निभाया था. अपने बड़े भाई की तरह नौरंगीलाल भी सपनों की दुनिया में खोया रहता था. उसकी कल्पनाएं अक्सर ऐसी परिस्थितियां पैदा कर देती थीं, जो दर्शकों के लिए हंसी का कारण बनती थीं. शो में राजपाल यादव के साथ रघुबीर यादव, राजू श्रीवास्तव, संध्या मृदुल और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार भी नजर आए थे. बाद में राजपाल यादव ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन उनके शुरुआती टीवी दौर को आज भी उनके फैंस याद करते हैं.

जब शूटिंग के दौरान भीड़ लगाने लगी ‘नौरंगी-नौरंगी’ के नारे

राजपाल यादव ने एक पुराने इंटरव्यू में इस शो से जुड़ा मजेदार किस्सा भी साझा किया था. साल 1999 में वह मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन के साथ फिल्म ‘शूल’ की शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें पहचान लिया और उनके असली नाम के बजाय टीवी वाले किरदार के नाम से पुकारने लगी. लोग जोर-जोर से ‘नौरंगी-नौरंगी’ चिल्लाने लगे. यह देखकर राजपाल को एहसास हुआ कि टीवी का उनका किरदार दर्शकों के बीच कितना लोकप्रिय हो चुका था.

जब मां को लगा बेटे को सच में पड़ रहे हैं थप्पड़

शो से जुड़ा एक और किस्सा राजपाल यादव ने बताया था, जो काफी दिलचस्प है. एक सीन में उन्हें कॉमेडी के लिए कई बार थप्पड़ खाने पड़े थे. जब उनकी मां ने टीवी पर यह सीन देखा तो वह काफी परेशान हो गईं. उन्हें लगा कि उनके बेटे को सच में थप्पड़ मारे जा रहे हैं और वह कमरे से बाहर चली गईं. बाद में राजपाल ने अपनी मां को समझाया कि वह सब सिर्फ अभिनय का हिस्सा था.

यह भी पढ़ें: उदित नारायण का वो गाना जिसमें दिखा ठेठ देसी अंदाज, रवि किशन नगमा ने उड़ाया गर्दा, मनोज तिवारी ने भी जमा दिया रंग, 21 साल बाद भी घर-घर फेमस

इसी शो के एक एपिसोड में राजपाल यादव ने महिला का रूप भी धारण किया था. बाद में 2000 की फिल्म ‘चाची 420′ में कमल हासन का महिला के भेष वाला किरदार भी खूब चर्चित हुआ. राजपाल यादव का ‘नौरंगीलाल’ वाला दौर भले ही पुराना हो चुका है, लेकिन उनके अभिनय सफर की यह याद आज भी उनके फैंस के लिए खास है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button