
भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला पार्षद का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. विजयवर्गीय के विवादित बयान का यह वीडियो वायरल होने के बाद से वह विवादों के घेरे में हैं.
दरअसल, बीजेपी की ही महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कह दिया, “संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी.” मंत्री का यह बयान सुनकर आसपास मौजूद लोगों के ठहाके मारने की भी आवाज आती है. इसके बाद से विपक्षी दल मंत्री पर हमलावर हैं और मध्य प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है.
मुरैना के इस गांव में बुनियादी सुविधाओं का आभाव, दाह संस्कार के लिए मुक्ति धाम तक नहीं
कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा था?
वायरल वीडियों में देखा गया कि कैलाश विजयवर्गीय मंच पर खड़े होकर संध्या यादव को संबोधित करते हैं और उनके शरीर पर विवादित बयान देते हैं. फिर मंत्री महिलाओं के जीवन और उनकी जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए घर और बाहर दोनों मोर्चों पर काम संभालने की बात भी कहते हैं. हालांकि, उनके शुरुआती तंज को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है और नेताओं समेत आम लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
‘संध्या जी गुस्सा जल्दी हो जाती हैं’
कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से ही कहा कि जब भी वो क्षेत्रों के कार्य का हिसाब लेते हैं तो नंबर वन संध्या यादव का वॉर्ड रहता है. इसके बाद संध्या यादव के पीछे बैठे मयंक नाम के व्यक्ति को देखकर विजयवर्गीय बोले कि आप तो मुझे दिखे ही नहीं, संध्या दीदी के पीछे बैठे हैं. संध्या दीदी की चौड़ाई थोड़ी सी बढ़ गई है.
मंत्री ने कहा कि संध्या यादव बहुत काम करती हैं लेकिन आपको गुस्सा जल्दी आ जाता है. लोग कहते हैं कि हम संध्या जी के पास जाते हैं तो वो डांट देती हैं लेकिन दिल की बुरी नहीं हैं. वह दिल की बहुत अच्छी हैं. अगर वो कभी किसी को डांट भी दें तो बुरा नहीं मानना. काम करने वाला व्यक्ति कभी कभी नाराज हो जाता है.
कांग्रेस ने विजयवर्गीय को घेरा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो सामने आने के बाद से कांग्रेस उनपर हमलावर है. पार्टी प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बीजेपी के मंत्री पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी के मंच पर सामने आए एक मीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान से जोड़कर बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया था. जब विपक्ष के बयानों पर नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है, तो आज वही बीजेपी अपने ही मंत्री के इस बयान पर क्यों चुप हैं? कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते.
‘जलने वालों को जलाएंगे, अब डायमंड…’, सुनहरी खड़ाऊ पर बोले धीरेंद्र शास्त्री