खबर

बेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर किया गुमराह, ऐसे पकड़ी गई | Wife Murders Husband, Stages Death as Heart Attack in Bengaluru


बेंगलुरु में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, हार्ट अटैक बताकर किया गुमराह, ऐसे पकड़ी गई

बाएं प्रेमी बीच में पत्नी और दायीं तरफ मृतक पति

बेंगलुरु में एक शख्स की हत्या करने और फिर उसे हार्ट अटैक बताकर गुमराह करने के आरोप में मृतक की पत्नी सहित दो लोगों को अरेस्ट किया गया है. मामला 12 अक्टूबर 2026 का है जब मृतक के भाई ने ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. उसने दावा किया कि उसका बड़ा भाई बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ पुलिस को शक

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ और उन्होंने मौत कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी. 5 नवंबर को पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात कबूली. पुलिस ने बताया कि पति को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था और उसने दोनों को चेतावनी दी थी. पति को अपने रिश्ते में रोड़ा मानते हुए दोनों ने उसे खत्म करने की साजिश रची.

गला घोंटकर की थी हत्या

जांच के मुताबिक- आरोपियों ने 12 अक्टूबर की सुबह मृतक का नाक-मुंह दबाकर और गला घोंटकर उसकी जान ले ली. हत्या को छिपाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर इसे दुर्घटना बताया और दावा किया कि मृतक को दिल का दौरा पड़ा था. मृतक के कबूलनामे के बाद पुलिस ने 6 नवंबर मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि पति की हत्या की. दोनों आरोपियों को 6 नवंबर को अदालत में पेश किया गया था, जिसके बाद दोनों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button