मध्य प्रदेश

वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की उमड़ी भीड़, सड़कों पर लंबा जाम, होटलें फुल


मौसम साफ होते ही हिमाचल की राजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है. वीकेंड के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से शहर की सड़कों पर कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली. हालांकि पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहा.

डीएसपी ट्रैफिक शिमला चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक शिमला में करीब 70 से 80 हजार वाहन पहुंचे, जिनमें 40 से 50 हजार वाहन बाहरी राज्यों के थे. पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ मानसून के बाद सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य भी जारी हैं, जिसके कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ.

वीकेंड के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक होटल हुए बुक

उन्होंने कहा कि बारिश का दौर समाप्त होने और मौसम साफ रहने से पर्यटकों का रुख एक बार फिर शिमला की ओर बढ़ा है. वहीं पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी यह राहत भरी खबर है. प्रदेश में वीकेंड के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक होटल बुक बताए जा रहे हैं. पर्यटन व्यवसायियों को उम्मीद है कि मानसून के दौरान पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान की भरपाई आगामी दिनों में बढ़ती पर्यटक गतिविधियों से हो सकेगी.

हिमाचल बार काउंसिल को मिला नया चेयरमैन, IN मेहता ने संभाली जिम्मेदारी

साल 2026 में पर्यटकों के आने के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ने के साथ ही शिमला के बाजारों, माल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है. वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश में कुल 3.11 करोड़ पर्यटकों ने हिमाचल का दौरा किया. इसमें लगभग 1.44 करोड़ सामान्य पर्यटक और 1.66 करोड़ धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालु शामिल हैं. इससे पहले वर्ष 2024 में लगभग 1.80 करोड़ और वर्ष 2023 में 1.60 करोड़ के आसपास पर्यटक आए थे, जिसमें पिछले वर्षों की तुलना में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2026 में पिछले सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है.

नियमितीकरण को लेकर सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हजारों कर्मचारियों को राहत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button