खबर

दिल्ली-रेवाड़ी रूट की 24 ट्रेनें 5 से 8 अक्टूबर तक रद्द; देखें कैंसिल व डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट | Delhi Rewari Train Cancelled List 5 to 8 October 2026 Sarai Rohilla Palam Automatic Signaling Block


दिल्ली-रेवाड़ी रूट की 24 ट्रेनें  5 से 8 अक्टूबर तक रद्द; देखें कैंसिल व डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का किया जाएगा काम.

NDTV

Delhi Rewari Train Block Update: उत्तर रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड में ट्रेन संचालन में तेजी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है. इसकी वजह से 7 अक्टूबर 2026 को 6 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस ब्लॉक की वजह से 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक इस रूट से होकर गुजरने वाली 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 8 ट्रेनों को परिवर्तित रूटों से चलाया जाएगा.

ये 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द 

5 अक्टूबर 2026

  •  ट्रेन संख्या 14087: दिल्ली – जैसलमेर एक्सप्रेस

 6 अक्टूबर 2026

  •  ट्रेन संख्या 12215: दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ
  •  ट्रेन संख्या 12216: बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ
  •  ट्रेन संख्या 14088: जैसलमेर – दिल्ली एक्सप्रेस
  •  ट्रेन संख्या 15307: तिलक ब्रिज – सिरसा
  •  ट्रेन संख्या 20983: भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला

 7 अक्टूबर 2026 

  • ट्रेन संख्या 12985: जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर
  •  ट्रेन संख्या 12986: दिल्ली सराय रोहिल्ला – जयपुर डबल डेकर
  •  ट्रेन संख्या 12065: अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी
  •  ट्रेन संख्या 12066: दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर जनशताब्दी
  •  ट्रेन संख्या 22452: चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस
  •  ट्रेन संख्या 15308: सिरसा – तिलक ब्रिज
  •  ट्रेन संख्या 26481: जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत
  •  ट्रेन संख्या 26482: दिल्ली कैंट – जोधपुर वंदे भारत
  •  ट्रेन संख्या 20984: दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज
  •  ट्रेन संख्या 64095: नई दिल्ली – शकूरबस्ती पैसेंजर
  •  ट्रेन संख्या 74033: दिल्ली सराय रोहिल्ला – फर्रूखनगर
  •  ट्रेन संख्या 74036: फर्रूखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला
  •  ट्रेन संख्या 54421: दिल्ली – रेवाड़ी
  •  ट्रेन संख्या 54417: दिल्ली – रेवाड़ी
  •  ट्रेन संख्या 74003: दिल्ली – रेवाड़ी
  •  ट्रेन संख्या 74002: रेवाड़ी – दिल्ली
  •  ट्रेन संख्या 54310: हिसार – दिल्ली पैसेंजर

 8 अक्टूबर 2026

  •  ट्रेन संख्या 22451: बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ एक्सप्रेस

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें 

  • 14662 जम्मूतवी – बाड़मेर (6 अक्टूबर)
  •  14321 बरेली – भुज (7 अक्टूबर)
  •  09524 शकूरबस्ती – ओखा (7 अक्टूबर)
  •  09523 ओखा – साबरमती (6 अक्टूबर)
  •  19403 भुज – दिल्ली (6 अक्टूबर)
  •  14312 भुज – बरेली (6 अक्टूबर)
  •  09203 वेरावल – हरिद्वार (6 अक्टूबर)
  •  20424 पातालकोट एक्सप्रेस (फिरोजपुर कैंट – सिवनी) (7 अक्टूबर)

शॉर्ट ओरिजिनेट और लेट चलने वाली ट्रेनें

  •  14030 (मुक्तसर – दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस): नई दिल्ली में यात्रा समाप्त होगी.
  •  14029 (गंगानगर – दिल्ली): रेवाड़ी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त होगी.
  •  54411 (रेवाड़ी – दिल्ली): यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से बनकर चलेगी.
  •  देरी से चलने वाली और नियंत्रित ट्रेनें

 15715 (किशनगंज – अजमेर): 2 घंटे 40 मिनट की देरी से संचालित होगी.
 12916 (दिल्ली – साबरमती): 55 मिनट देरी से चलेगी.
 12323 (हावड़ा – बाड़मेर): दिल्ली में 15 मिनट नियंत्रित (रिमार्क्ड) की जाएगी.

यह भी पढञें- रेलवे ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमटेबल की पूरी जानकारी

इस मेगा ब्लॉक को देखते रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की है कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और लाइव रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें. यात्री किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप का सहारा ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पर भी रुकेगी कालका और पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस; देखें पूरा टाइमटेबल




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button