खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: निजी जिंदगी में आगे बढ़ने की तैयारी, कामकाज में बदलाव से बढ़ेगी उलझन | Tarot Card 04 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: निजी जिंदगी में आगे बढ़ने की तैयारी, कामकाज में बदलाव से बढ़ेगी उलझन

Capricorn Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 04 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अपने विवाह को लेकर परिजनों से बात कर सकते हैं.प्रिय के परिजनों से भी सहमति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे. आपको विश्वास है, कि जल्द ही सहमति प्राप्त हो सकती है. यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों में समय अधिक लग रहा है, तो निराश ना हो. उससे अच्छे लाभ की संभावना बनेगी. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी और लापरवाही ना करें. धैर्य से आर्थिक कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा ना करें. सामने वाले की स्थिति को भी समझने की जरूरत महसूस कर सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional

यदि मेहनत से तुरंत प्रतिफल मिलने की गुंजाइश नजर ना आए. तो निराश होने की जगह अपने कार्यों को सामान्य रूप से आगे बढ़ाते रहे.कभी-कभी अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए काफी धैर्य रखना पड़ सकता है. अपने कार्य को अनैतिक तरीकों से पूरा ना करें. किसी बात की जानकारी न होने पर उस कार्य से  संबंधित व्यक्ति से परामर्श या सलाह ले सकते हैं.किसी की मदद लेने में खुद को छोटा ना समझे. विचारों में सकारात्मक लाएं. कार्य क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों से थोड़ा परेशानी हो सकती है.इस बात को लेकर उच्च अधिकारियों से बार-बार शिकायत ना करें. अपनी बातों का महत्व बनाएं रखें.बातों में चुलबुलापन और अनैतिक शब्दों का प्रयोग उच्च अधिकारियों के सामने ना करें. नए सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें . 

स्वास्थ्य/Health 

पुरानी बीमारी में राहत ना मिलने पर उपचार की पद्धति बदल सकते हैं. इस संदर्भ में चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. इस पैसे का सही उपयोग करें. 

रिश्ते/Relationship

जीवन में आगे बढ़ते समय पुराने रिश्तों को पीछे ना छोड़े. रिश्तो को साथ लेकर चलना मधुरता बनाए रखेगा.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button