खबर

वर्दी में असली हीरो… गरीब बच्चों के लिए मुफ्त पाठशाला चलाने वाले हेड कांस्टेबल ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल | than singh ki paathshala run by delhi police head constable free school for poor children viral story



कभी-कभी एक इंसान की छोटी-सी कोशिश सैकड़ों जिंदगियां बदल देती है. दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल थान सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. वर्दी पहनकर कानून की रक्षा करने वाले थान सिंह ड्यूटी खत्म होने के बाद उन गरीब बच्चों के हाथों में किताबें थमा देते हैं, जिनके हिस्से में कभी कूड़ा बीनना लिखा था. उनका यह भावुक और प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. इतना ही नहीं, उनके इस नेक काम से अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी प्रभावित होकर बच्चों से मिलने उनकी पाठशाला पहुंचीं.

2015 में 4 बच्चों से शुरू हुई थी पाठशाला

वीडियो वायरल से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल किले की पार्किंग में तैनात हेड कांस्टेबल थान सिंह ने साल 2015 में सिर्फ चार बच्चों के साथ इस पाठशाला की शुरुआत की थी. उन्होंने कुछ बच्चों को कूड़ा बीनते देखा तो उन्हें पढ़ाने का फैसला किया. आज यहां 80 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.

पढ़ाई के साथ संस्कार और जरूरी सुविधाएं

इस पाठशाला में बच्चों को सिर्फ किताबों की शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी सिखाए जा रहे हैं. समय-समय पर हेल्थ चेकअप, खाने-पीने की व्यवस्था और मनोरंजन के कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं. कई समाजसेवी संस्थाएं, माता सुंदरी कॉलेज की वॉलंटियर और दिल्ली पुलिस भी इस काम में उनका सहयोग कर रहे हैं.

60 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

थान सिंह अब तक 60 से ज्यादा बच्चों का दिल्ली के स्कूलों में दाखिला करा चुके हैं. इनमें से 7 से अधिक बच्चों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं. उनका कहना है कि शिक्षा ही बच्चों को गलत रास्ते पर जाने से बचा सकती है.

सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद लोग थान सिंह की खूब सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया सर, आप शानदार काम कर रहे हैं.” वहीं कई लोगों ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया. इसके अलावा कुछ युजर्स ने दिल के इमोजी कमेंट में शेयर किए है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ‘घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली…’ बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- ‘ये तो बचपन का सपना था’

यह भी पढ़ें: चीन का नया कारनामा, गर्मी से निपटने के लिए बिल्डिंग की छत से पानी की बौछार, जानें कैसे काम करता है रूफटॉप कूलिंग सिस्टम

यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button