

Nirahua and Pakhi hegde: जियो हॉटस्टार (JioHotstar) का धमाकेदार रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ अपने नाम की तरह ही बवाल काट रखा है. पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे जैसे दिग्गजों से सजे इस शो में सितारों की पर्सनल लाइफ से ऐसे-ऐसे राज बाहर आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर फैंस का सिर चकरा गया है. लेकिन हालिया एपिसोड में तो मानो एक ऐसा राज बाहर आया है जिसके सामने आने पर भोजपुरी स्टार निरहुआ के चेहरे का रंग फीका पड़ गया था.
जब शो पर हुआ निरहुआ और पाखी का आमना सामना
शो के लेटेस्ट एपिसोड में जब खूबसूरत एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने एंट्री ली, तो माहौल एकदम खामोश हो गया. और थोड़ी देर बाद शुरू हुआ बीते कई सालों के राज खुलने का सिलसिला. पाखी से जैसे ही शो के होस्ट ने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो वहां बैठे दूसरे स्टार्स शॉक्ड में थे. दरअसल उनसे पूछा कि क्या उनकी और निरहुआ की जोड़ी सिर्फ फिल्मों के सेट तक ही सीमित थी?
सवाल पर हंसी तो बन गया माहौल
शो में इस तरह का सवाल जैसे ही उनके सामने आया पाखी ने चेहरे पर हल्की मुस्कान लाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पेशेवर रिश्ता या आम दोस्ती नहीं थी, यह उससे बहुत आगे बढ़कर था…” इस सवाल के जवाब सुनते ही वहां बैठी आम्रपाली दूबे शॉक्ड हो गई.
यहां देखे एपिसोड की हल्की झलक
दूसरे सवाल पर चौड़ी हो गई सबकी आंखे
वहीं जैसे ही शो के होस्ट शुभाकंर ने पाखी से दूसरा सवाल पूछा कि क्या निरहुआ ने उन्होंने कभी आपको शादी के लिए प्रपोस किया था. इस सवाल पर वह पहले तो हंसी फिर उनका गला भर आया. इस पर उनके होस्ट कहते है कि आपकी आंखे इस सवाल को लेकर काफी कुछ कह रही है. जिसके बाद उन्होंने ‘यस’ बस यहीं कहा. वहां बैठीं आम्रपाली दुबे का चेहरा देखने लायक था, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं.
उनके इतना कहते है कि उनके बैक साइड से निरहुआ की एंट्री होती है. जिसे देखकर वह शॉक्ड हो जाती है. वहीं भोजपुरी स्टार उनके पास आकर उन्हें गले से लगाते है. और शो के होस्ट बताते कि पाखी जी ने आज उनके बारे में बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है.
खुलासे की बात सुन निरहुआ को लगा झटका
शो के होस्ट ने बताया कि पाखी जी ने खुलासा किया है कि आपने उन्हें शादी के लिए कहा था. किसी समय आप दोनों को एक दूसरे से बेहद प्यार था. इतना कहकर वह पूछते है कि क्या आपको पाखी जी से प्यार हुआ था. वहीं इस सावाल पर निरहुआ बेहद शॉक्ड नजर आए और वहां रखा पानी का गिलास उठाकर पीने लगे.
जियो हॉटस्टार पर हर शाम आता है नया एपिसोड
सावाल के जवाब को जानना है तो जियो हॉटस्टार पर हर दिन भोजपुरी बवाल के नए एपिसोड रिलीज हो रहे है. जहां देखकर आप पाखी के सवालों और निरहुआ के जवाबों को देख सकते है.
साउथ से आकर भोजपुरी पर राज करने वाली पाखी
मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाली और मुंबई में पली-बढ़ीं पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा का वो चमकता नाम हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन तक के साथ ‘गंगा देवी’ जैसी फिल्म में काम किया है. ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर देने वाली पाखी ने मराठी (‘सात ना गत’) और तुलु फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरा है. लेकिन निरहुआ के साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग का यह राज बरसों बाद इस तरह सामने आएगा, इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.
आपके लिए और भी
बिग बॉस 20 में सलमान खान होंगे मेहरबान, नए सीजन में कंटेस्टेंट नहीं इन्हें मिलेगा खास वरदान





