खबर

दिल्ली-NCR में दिन में हो गई रात, हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट | Delhi-NCR heavy rain Red alert darkness akin to night descends on noida weather update today rainfall


दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-नोएडा में 11 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में घने और काले बादलों ने डेरा जमा लिया है. जिससे यहां दिन में ही रात जैसा नजारा दिख रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अगस्त को दिनभर बारिश की संभावना है. अगले 24 घंटे में रुक-रुक कर बारिश होने के चांस हैं.

दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश 

नोएडा में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है. नोएडा के कई इलाको जलभराव की स्थिति बन गई है. जबकि दिल्ली में भी बारिश की वजह से जलभराव देखा जा रहा है. जबकि ट्रैफिक जाम की स्थिति दिल्ली के कई इलाकों में देखी जा रही है. 

यहां क्लिक करके देखिए दिल्ली के मौसम का हाल 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली के इन इलाकों में अलर्ट 

सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी आज दिनभर झमाझम बारिश की संभावना बन रही है. 

क्यों हो रही दिल्ली में बारिश 

मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह मॉनसून ट्रफ की सक्रियता, उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी वाली हवाओं को माना जा रहा है. इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बादल और बारिश का दौर बना हुआ है. लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है. जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली की हवा में भी सुधार

दिल्ली में दो दिन हुई बारिश की वजह से वायु गुणवत्ता में भी सुधार दिखा है. दिल्ली के मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में अशोक विहार का AQI-97, आया नगर 100, बवाना 127, कैंटोनमेंट एरिया 102, चांदनी चौक 109, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 83, मथुरा रोड 101 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 88 दर्ज किया गया है.  इससे साफ है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक बादल, नमी और बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना कम है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में कहीं बारिश, कहीं धूप और कहीं उमस वाला मिला-जुला मौसम देखने को मिल सकता है.

ये भी पढे़ंः आज का मौसम: दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल में बरसेंगे बदरा, IMD का अपडेट







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button