खबर

पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा! खान सर पर दर्ज नहीं हुई FIR; धरने की तैयारी में रौशन आनंद | Khan Sir troubles could mount! Roshan Anand has arrived at Kadamkuan police station to lodge an FIR


पटना: प्रिंस यादव की मौत मामले को लेकर बुधवार देर शाम को पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. प्रिंस की मौत मामले में खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने रौशन आनंद थाने गए थे. जब कई घंटे बीत जाने के बाद खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो रौशन आनंद ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, मैं यही धरने पर बैठूंगा. मौके पर भारी जुटी हुई है. NDTV से बातचीत में रौशन आनंद ने कहा कि मुझे साजिश के तहत जेल भेज दिया गया. मेरे भाई की हत्या हो गई. किसके दबाव में FIR दर्ज नहीं हो रही है. यह कदमकुआं थाने की पुलिस बतायेगी. 

‘पुलिस गोली मार दे, पर यहीं बैठेंगे’

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने कहा कि अगर आज FIR दर्ज नहीं होती है तो हम यहीं बैठेंगे. हमको पटना पुलिस गोली मार दे, लेकिन हम यहीं बैठेंगे. रसूख का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऊपरी दबाव के कारण मेरा FIR दर्ज नहीं किया जा रहा है. मुझे पूरे भारत के शिक्षकों और छात्रों के समर्थन की जरूरत है. रौशन ने कहा कि थाना प्रभारी FIR करने से मना किया. SSP को फोन किया, उनसे बात नहीं हो पाई, IG से मिलने गए, लेकिन  मुलाकात नहीं हुई. 

शिकायत में रौशन ने क्या कहा?

प्रिंस यादव के भाई रौशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दावा नहीं, पूरा विश्वास है कि फैसल खान उर्फ खान, डॉ. रामाशंकर प्रसाद और कन्हैया कुमार सिंह व अन्य लोगों ने गहरी साजिश रचकर मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर दी. शिकायत में रौशन आनंद ने कहा कि इन अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए. जिससे हमारे परिवार की न्याय में निष्ठा बनी रही.

रौशन आनंद ने पुलिस को दी शिकायत

रौशन आनंद ने पुलिस को दी शिकायत

रौशन आनंद बोले- प्रिंस की मौत साजिश थी

जेल से छूटते ही रौशन आनंद ने कहा कि उसके भाई प्रिंस की हत्या की गई है. रौशन ने भाई की हत्या का आरोप खान सर पर लगाया था. रौशन ने दावा किया कि फैजल खान (खान सर) ने उनके भाई की हत्या करवाई और मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि उनके भाई प्रिंस यादव की मौत आकस्मिक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी. 

रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई जेल से बाहर सुरक्षित थे, लेकिन आनंद के जेल जाने के कुछ ही समय बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने दावा किया कि घटनाक्रम गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करता है और गहन जांच की आवश्यकता है.

रौशन आनंद ने प्रिंस यादव की मौत की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की. ताकि घटना के पीछे छिपी असली साजिश का पर्दाफाश हो सके. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खान ग्लोबल स्टडीज में हुई गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना के बारे में सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद कहानी बदल गई. 

रविवार को नेपाल के होटल में मिला था प्रिंस का शव

बता दें कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की 3 दिन पहले नेपाल के एक होटल में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी. प्रिंस का नेपाल के बीरतनगर के एक होटल के कमरे से रविवार को शव मिला. जिसके बाद बीते दिनों हुआ कोचिंग विवाद और गहरा गया. प्रिंस यादव पर बीते दिनों खान सर के कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में केस दर्ज था.

जानकारी के अनुसार, खान ग्लोबल स्टडीज में 2 जून को हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना के बाद दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव को पहले ही आरोपी बनाया गया था. कोचिंग संस्थान हिंसा मामले में रौशन आनंद को 3 जून को गिरफ्तार किया गया था और जमानत मिलने से पहले वे लगभग 12 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे.

यह भी पढे़ं-

एक भाई जेल में, दूसरे की हत्या… रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर भड़के पप्पू यादव ने की यह मांग

चुनाव लड़ने की तैयारी में था रौशन आनंद का भाई प्रिंस यादव, खान सर पर लगाया हत्या का आरोप

लेखक के बारे में

img

सोमू आनंद

Reporter

सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती – किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button