मध्य प्रदेश

Himachal News: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की हालत देख कांप जाएगी रूह, 2 लोगों की मौत


हिमाचल के चम्बा जिले में एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने दो लोगों की जान ले ली. यह भयंकर हादसा एनएच-154ए पर बनीखेत-चम्बा मार्ग स्थित डैम व्यू प्वाइंट के पास हुआ है. यहां एक कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से गहरी खाई में जा गिरी. इसके बाद कार नीचे चोहड़ा डैम मार्ग तक पहुंच गई.

हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए. कार की हालत देख लोग कांप जा रहे हैं. कार में दो लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. पुलिस, राहत एवं बचाव दल तथा स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों के शवों को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

Shimla News: 976 दिनों से धरने पर बैठे दृष्टिबाधितों का फूटा गुस्सा, सचिवालय के बाहर चक्का जाम

पहचान और जांच जारी

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की है. यह हादसा उन सड़क दुर्घटनाओं की श्रृंखला को और बढ़ाता है, जिनमें खाई वाले मार्गों पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. स्थानीय लोग बेहतर सड़क सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं.

हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू और अमित शाह की मुलाकात बनी चर्चा, किस मुद्दे पर हुई बात?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button