मध्य प्रदेश

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, कई श्रद्धालुओं को कुचला; 13 की मौत


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर रविवार (18 अक्टूबर) देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. वह अनियंत्रित होकर मंदिर की बाहरी दीवार से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार गिर गई. इसके बाद मलबे में 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं.

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, अचानक आया ट्रक

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. उसने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान लदा हुआ था.

ट्रक अचानक आया और कई दुकानों के साथ वहां मौजूद लोगों को कुचलता चला गया. इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शी के भाई को भी चोटें आई हैं. उसने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है.

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार

अस्पताल के डॉक्टर सुधीर सक्सेना के मुताबिक, उनके अस्पताल में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, 4 से 5 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास कर रहे हैं.

Input By : निशांत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button