मध्य प्रदेश

ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर रविवार (18 अक्टूबर) देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. धान से भरा एक ट्रक पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर ढलान से नीचे आया और सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. एक चश्मदीद ने हादसे का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि उसने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा.

हादसे के बारे में एक चश्मदीद ने बताया, “यह घटना रात करीब 1 बजे हुई. मैंने कुछ लोगों को मौके पर ही मरते देखा. ट्रक ओवरलोड था, वह अचानक आया और कुछ दुकानों और लोगों को कुचल दिया. मेरे भाई को भी चोटें आईं. घटनास्थल पर अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है.”

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत

पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकला ट्रक

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे. छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर ढलान काफी तीखी है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है.”

उन्होंने बताया, “रात करीब 1:30 बजे धान से भरे एक ट्रक को वहां रोका गया था. ट्रक पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गया. इसके बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. ट्रक ढलान से नीचे आया और मंदिर की बाहरी दीवार तथा गेट से टकरा गया. सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक के नीचे कुचल गए, जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटनास्थल पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.”

एसएसपी ने बताया, “5 से 6 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा, “नवरात्रि के दौरान उस सड़क पर बैरियर और पुलिस चेक-पॉइंट मौजूद थे. ऐसे में वाहन अंदर कैसे पहुंच गया, यह जांच का विषय है. हमने ट्रक की तकनीकी जांच करने और यह पता लगाने के लिए आरटीओ की एक टीम भी भेजी है कि उसमें क्या खराबी आई थी और वह बाईं ओर कैसे मुड़ गया.”

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन

उन्होंने बताया, “जहां तक घायलों के इलाज की बात है, तो डॉक्टरों की टीम लगातार सीटी स्कैन और एक्स-रे कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका इलाज सही दिशा में चल रहा है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button