
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर लगे पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पोस्टर कुछ लोग फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बीचों-बीच बीजेपी की प्रचार गाड़ी को कुछ लोगों ने रोक लिया.
वायरल वीडियो में वाहन को घेरकर उस पर लगे पोस्टरों को हटाते और फाड़ते हुए लोग नजर आ रहे हैं. घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है. बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि पोस्टर फाड़ने वाले लोग आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थक हैं. हालांकि, इस दावे की अब तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
‘इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
मामले पर दिखीं तीखी प्रतिक्रियाएं
वहीं पुलिस और निर्वाचन आयोग की ओर से भी घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी आचार-संहिता की भावना के विपरीत बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वहीं कुछ लोगों ने दतिया की कानून-व्यवस्था और चुनावी माहौल पर भी सवाल उठाए हैं. इस बीच स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी चल रही है कि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल में अपराधियों और असामाजिक तत्वों में कानून का अधिक भय था.
सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहा वीडियो
हालांकि, यह स्थानीय चर्चाओं और सोशल मीडिया पर व्यक्त की जा रही राय है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती. फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस की ओर से मामले की जांच या किसी कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. बता दें कि दतिया में आगामी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी.
दतिया उपचुनाव: ‘BJP की ऐतिसाहिक जीत…’, शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

