खबर

तुर्की से लाया गया सबसे बड़ा तस्कर नवप्रीत, शाह ने दी नक्सलवाद की तरह ड्रग-कार्टेल खत्म करने की डेडलाइन | Amit Shah drug trafficking kingpin Navpreet Singh deported from Türkiye 



नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जानकारी दी कि नशीली दवाओं की तस्करी के बड़े सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्की से वापस भारत ले आया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गृह मंत्री ने इसे मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर ड्रग तस्करी गिरोह (नार्को-कार्टेल) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

अमित शाह ने ‘X’ पर लिखा, “मोदी सरकार ने तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट करवाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके तुर्की की नागरिकता लेने के बाद भी, वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा. हमारी एजेंसियों ने उसका पता लगाया, उसकी असली पहचान का खुलासा किया और उसे डिपोर्ट करवाया.”

उन्होंने आगे कहा, “आज उसे भारत वापस लाया गया है और ड्रग तस्करी व अन्य अपराधों के मामलों में जेल भेज दिया गया है. इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई. मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले हर ड्रग-कार्टेल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

इसे भी पढ़ें: ये कैसी मां है, बच्चे से गांजा बेचने को कह रही… चाणक्यपुरी में महिला ड्रग पेडलर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: नोटों का ढेर, लाखों का गोल्ड और करोड़ों की प्रॉपर्टी… दिल्ली में पकड़ी गई ड्रग्स सरगना पार्वती, डेढ़ करोड़ का नशीला पदार्थ मिला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button