खबर

‘मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते’, बेटी प्रदर्शन में हुई शामिल तो मंत्री के बचाव में बोले असम CM हिमंता | cm himanta biswa sarma statement on minister keshab mahanta daughters student protest



गुवाहाटी:

असम सरकार में मंत्री केशव महंता की बेटी पिछले दिनों गुवाहाटी में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन में शामिल हुई थी. जिसके बाद यह मुद्दा देशभर में चर्चा में आया था. अब इस मामले में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंत्री केशव महंता का बचाव करते हुए कहा ‘वयस्क बच्चों की राजनीतिक सोच और उनके तरफ से उठाए गए कदमों के लिए उनके माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.’ उन्होंने कहा कि केशव महंता फिलहाल बाढ़ की वजह से बचाव में जुटे हैं. उन पर फिलहाल मानसिक दबाव डालने का कोई मतलब नहीं है. 

‘मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते’

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा ‘मेरा भाई मेरी बात नहीं मानता. मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते. जरूरी नहीं कि आपकी राजनीतिक सोच आपके माता-पिता जैसी ही हो. पीएम मोदी के बारे में उसने जो कहा, उससे मुझे दुख हुआ है. जब मैं उससे मिलूंगा तो बात करूंगा. केशव महंता अभी ऐसी स्थिति में हैं कि राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना उनका फर्ज है. अगर हम उन पर मानसिक दबाव डालेंगे तो इससे हमें कोई फायदा नहीं होगा. अगर मेरा बेटा कुछ गलत कहता है तो हैरान न हों, हो सकता है कि कल मेरा बेटा वकील बन जाए और किसी ऐसे व्यक्ति के लिए काम करे जिसे मैं पसंद नहीं करता. बच्चों के बड़े होने के बाद माता-पिता को इसमें घसीटने का कोई मतलब नहीं है.’

ये भी पढे़ंः 10 घंटे चर्चा, NDA की युवा ब्रिगेड आगे… आज लोकसभा में पेश होगा ‘एंटी-पेपर लीक बिल’

सीएम हिमंता का यह बयान उनके कैबिनेट सहयोगी और असम गण परिषद के नेता केशव महंता के बचाव में आया है. जिनकी बेटी हाल ही में केंद्र सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. 

क्या था यह पूरा मामला 

दरअसल, देश में नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले को लेकर गुवाहाटी में छात्रों का एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था. इस प्रदर्शन में असम सरकार के मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा महंता भी शामिल हुई थीं. प्रदर्शन के दौरान दिबिसा ने कथित तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की थी.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मंत्री केशव महंता को निशाना बनाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद मामले में आगे आकर पूरी बात कही है. बता दें कि केशव महंता असम गण परिषद के सीनियर नेता हैं और हिमंता सरकार में सीनियर मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वह लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ेंः नीट विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ पोस्टर दिखाने पर महिला पर FIR, उमर खालिद-शरजील इमाम के समर्थन में लगाए नारे




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button