मध्य प्रदेश

दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान


मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया. अब 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के 291 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. इस उपचुनाव में 2.20 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. चुनाव प्रचार में शामिल प्रत्याशी, राजनीतिक कार्यकर्ता और बाहरी लोगों को 28 जुलाई शाम 6 बजे तक दतिया जिले की सीमा छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने होटलों, लॉज और धर्मशालाओं की जांच तेज कर दी है.

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

12 प्रमुख नाकों पर वेबकास्टिंग एवं CCTV से निगरानी

निर्वाचन आयोग ने 320 मतदान दल और 1280 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है. सभी कर्मचारी दतिया विधानसभा क्षेत्र के बाहर के हैं. प्रशासन ने 233 केंद्रों को संवेदनशील और 28 केंद्रों को वल्नरेबल घोषित किया है. इन केंद्रों पर 215 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे. CRPF, मध्य प्रदेश पुलिस और SAF के जवान हर बूथ पर सुरक्षा देंगे. सभी मतदान केंद्रों और 12 प्रमुख नाकों पर वेबकास्टिंग एवं CCTV से निगरानी की जाएगी. सेक्टर अधिकारियों के वाहनों में GPS ट्रैकिंग भी रहेगी.

उपचुनाव के दौरान हुई जब्ती

अब तक 98 लाख रुपये नकद, 1685 ग्राम चांदी और 8.5 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 6 मामलों में FIR दर्ज की गई है. 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें 86 में से 85 मतदाताओं ने वोट डाले.

बता दें कि मतदान सामग्री का वितरण 29 जुलाई सुबह 5 बजे से शुरू होगा. मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में चुनाव कार्यालय और भीड़ जुटाना प्रतिबंधित रहेगा. प्रचार समाप्ति के बाद 48 घंटे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी. गुरु पूर्णिमा पर पीतांबरा पीठ में दर्शन की अनुमति रहेगी, लेकिन रुकने की इजाजत नहीं होगी. जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र वातावरण में हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button