

Iqra Hasan News: बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के एक बयान को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कैराना से सांसद इकरा हसन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वह खुद को गुर्जर समाज का हिस्सा मानती हैं, तो उन्हें किसी हिंदू से शादी करनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि इकरा हसन तैयार हों तो गुर्जर लड़के से शादी करा देंगे.
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हमारे गुर्जर भाइयों ने बता दिया कि वह गुर्जर हैं. वह अब कहती घूम रही हैं कि गुर्जर हैं. अगर इकरा हसन गुर्जर हैं तो वह किसी हिंदू लड़के से शादी करें. हम उन्हें परिवार की बेटी मांग लेंगे. हिंदू गु्र्जरों में आईएएस है और डॉक्टर में हैं. आप जिस लड़के से कहेंगी, उससे शादी करेंगे. लेकिन आप पहल तो करिए. उनको जब गुर्जरों ने वोट दिया है और उन्हें अपनी बेटी मान लिया है तो फिर हिंदू गुर्जर से शादी करें. फिर आप जो कहेंगी, उसके लिए हम लोग तैयार हैं. आपके साथ हैं.





