मध्य प्रदेश

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत


उत्तर प्रदेश के महोबा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना प्रकाश बम्होरी अंतर्गत जमूडे का पुरवा गांव से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, यहां घरेलू कलह में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना प्रकाश बम्होरी अंतर्गत जमूडे का पुरवा गांव से सामने आया है. बताया गया कि यहां रहने वाले सुरेश कुशवाहा की 22 वर्षीय पत्नी भगवती ने अपनी दो साल की मासूम बेटी लक्ष्मी और एक साल के दूधमुहे बेटे ऋतिक के साथ घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी.

‘बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल’, BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- ‘जिनके बाप ने…’

बच्चों को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला को बच्चों समेत कुएं में कूदते देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मासूम बच्चों को कुएं से बाहर निकाला. परिजन बदहवास हालत में दोनों बच्चों को लेकर महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर दीपक ने परीक्षण के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया.

महिला ने मौके पर तोड़ा दम

वहीं, दूसरी ओर कुएं से बाहर निकाली गई मां भगवती की भी मौके पर ही सांसें थम चुकी थीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सीमावर्ती मामला होने के कारण कानूनी प्रक्रिया दो जिलों में बंट गई. बच्चों के शव महोबा जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे गए हैं, जबकि मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए छतरपुर जिला मुख्यालय भेजा गया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके सटीक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. छतरपुर के लवकुश नगर के एसडीओपी नवीन दुबे का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है. शुरुआती जांच में घरेलू कलह की आशंका जताई जा रही है और पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर सच्चाई पता लगाने में जुटी है.

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button