मनोरंजन

Viral Video: ‘पति से ज्यादा आपको प्यार करती हूं…’, शादीशुदा फैन की बात सुन शाहरुख खान बोले- ये सब अकेले में बताना चाहिए


बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में फैले हुए हैं. खासकर फीमेल फैंस के सिर उनकी दीवानगी इस कदर चढ़कर बोलती है कि वो खुलेआम अपने प्यार का इजहार करने से भी नहीं हिचकिचातीं. हाल ही में एक इवेंट में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा महिला फैन ने सबके सामने शाहरुख से अपने दिल की बात कह दी. इसके जवाब में किंग खान ने अपनी हाजिरजवाबी से महफिल लूट ली.

फीमेल फैन ने किया अपने प्यार का इजहार
दरअसल, शाहरुख खान हाल ही में मेंगलुरु में एक इवेंट में शरीक हुए. इस दौरान एक शादीशुदा फीमेल फैन ने सबके सामने उनसे अपने प्यार का इजहार कर दिया. फैन की बात सुनकर किंग खान ने अपनी हाजिरजवाबी से ऐसा मजेदार जवाब दिया कि पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा. इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:-Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

शाहरुख खान ने दिया ये मजेदार जवाब
दरअसल, इवेंट के दौरान एक फीमेल फैन ने शाहरुख खान से कहा कि वो अपने पति से भी ज्यादा उनसे प्यार करती हैं. यह सुनते ही किंग खान ने अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए मुस्कुराकर कहा, ‘ये सब अकेले में बताना चाहिए ना. मैं जानता हूं कि ये कहने-सुनने की बात है और मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं. मुझे यकीन है कि आपके पति भी समझते होंगे. मैं आप सभी से प्यार करता हूं. मैं आपके पति से प्यार करता हूं. मैं आपके परिवार से प्यार करता हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’ शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

ये है शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद फिल्म के डायरेक्टर हैं. इसमें किंग खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 1: ‘वेलकम टू द जंगल’ का कहर, पहले दिन ‘कॉकटेल 2’ से ‘भूत बंगला’ तक 29 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया ये रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button