खबर

VIDEO: इंडोनेशिया में बीच समंदर फेरी में लगी भयंकर आग, 5 लोगों की मौत, 41 लापता, बचाव अभियान जारी | Indonesia ferry accident 5 dead 41 missing after fire breaks in ferry carrying 271 people


रविवार को इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास 271 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही एक फेरी में आग लग गई. इस आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 41 लोग लापता हैं. देश की खोज और बचाव एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 225 लोगों को बचाया जा चुका है. यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी, तभी रविवार सुबह उसमें आग लग गई.

लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए टीमें खोज और बचाव अभियान चला रही हैं. अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं लगाया है. मदुरा द्वीप जावा के उत्तर-पूर्वी तट के पास स्थित है. फेरी में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई. लोग आग से दूर जाने का प्रयास करते तो आग फिर उधर की ओर मुड़ जाती. भागते-भागते लोग फेरी के सबसे ऊपरी स्थान पर पहुंच गए. मगर आग वहां तक पहुंच गई. तेज हवा के कारण पूरी फेरी धूं-धूं कर जलने लगी.

फेरी से कूद गए समंदर में

आखिरकार, लोग जान बचाने के लिए समंदर में कूदने लगे. आसपास गुजर रहे जहाजों ने इनकी मदद की और अपने जहाज पर लाने के लिए समंदर में रस्सियां और लाइफ सेविंग जैकेट फेंके.  माना जा रहा है कि समंदर की लहरों में कई लोग या तो दूर कहीं बह गए या डूब गए. फिर भी बचाव अभियान जारी है. गोताखोरों को भी समंदर में उतारा गया है. फिलहाल अभी लापता लोगों के बारे में पता नहीं लग पाया है.

Latest and Breaking News on NDTV
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी बसारनास ने बताया कि फेरी के पास चार और जहाज स्टैंडबाय पर थे, लेकिन फेरी पर मौजूद ज्वलनशील सामान से जुड़े खतरे के कारण वे उसके पास नहीं जा सके. बसारनास के अनुसार, जब जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रहा था, तब कैप्टन ने आग लगने की सूचना देने के लिए फेरी कंपनी को फोन किया था. उन्होंने बताया कि उसके बाद से कैप्टन का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. 

ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के सीनियर अधिकारी मुहम्मद मशहुद ने कहा, “मौके से मिली शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर, यात्री घटनास्थल के आस-पास मौजूद जहाजों द्वारा निकाले जाने का इंतजार कर रहे हैं. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार तालमेल बिठा रहे हैं ताकि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया तेजी, सुरक्षा और असरदार ढंग से पूरी की जा सके.” इंडोनेशिया में, जो 17,000 से ज्यादा द्वीपों का एक समूह है. यहां समुद्री दुर्घटनाएं आम बात हैं. इसकी कुछ वजहें सुरक्षा के ढीले नियम और मौसम का अनिश्चित मिजाज हैं.

यह भी पढ़ें-

ट्रंप के गाजा समझौते में क्या है? तुर्की-कतर भी खुश, इजरायल का पक्ष मजबूत, फिर नेतन्याहू को क्यों टेंशन







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button