

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Sagittarius Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: कुछ ऐसी परेशानी में खुद को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं.जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता अभी नजर नहीं आ रहा है. छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत न करें. अपनी कल्पनाशीलता को वास्तविक जीवन के ऊपर हावी ना होने दे. परिवार के लोगों का साथ और सहयोग आपके कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद कर सकता है. किसी को अपमानित न करें. अपने व्यवहार में लोगों को नीचा दिखाने की आदत में बदलाव लाए. इस आदत के चलते लोगों से दूरियां हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में अचानक से आए बदलाव अचंभित कर सकते हैं. नए अधिकारी के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा सकती है.अनावश्यक चीजों को कार्यक्षेत्र से बाहर किया जा सकता है. इस स्थिति में कुछ वरिष्ठ लोगों की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. देर रात तक कार्य करने के कारण जीवनसाथी के सवाल जवाब परेशान कर सकते हैं. इस समय अपने कार्यों को व्यवस्थित कर नए एवं पुराने कार्यों के विश्लेषण करने पर विचार कर सकते है.
स्वास्थ्य/Health
किसी जहरीले कीड़े के काटने से कच्छ में छोटी-छोटी फुंसियां हो सकती हैं. इन फुंसियों के कारण प्रभावित स्थान पर जलन बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पारिवारिक मामलों में खर्चों को लेकर ज्यादा कंजूसी ना करें.बड़े बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के परिजनों से बातचीत लाभदायक हो सकती है. अपने रिश्ते को विवाह तक ले जाने की बात दोनों के परिजनों से कर सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें





