खबर

Pisces Tarot Card Rashifal: काम के लिए यात्रा से घर के काम रुक सकते हैं, गलत रास्ते से बचें | Tarot Card 06 October 2026 Pisces Meen Tarot Card daily future predictions


Pisces Tarot Card Rashifal: काम के लिए यात्रा से घर के काम रुक सकते हैं, गलत रास्ते से बचें

Pisces Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Meen Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: किसी निजी बात को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती हैं. इस समय इन नकारात्मक विचारों से दूर होकर अपने कार्यों को नए सिरे से शुरू कर सकते है. छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी के चरित्र पर उंगलियां ना उठाएं.सामने वाला चाहे आपका कितना भी करीबी क्यों ना हो,उसकी बातों पर विश्वास करने से पहले सच्चाई की जांच अवश्य करें . अपनी वाणी को मधुर बनाएं .स्वभाव में अहंकार को स्थान न दें. अपने निजी कार्य के बीच परिवार के बड़े लोगों के स्वास्थ्य को अनदेखा न करें. उनके साथ पर्याप्त समय बिताएं. 

व्यवसायिक/ Professional 

अचानक से व्यवसायिक यात्रा पर जाने की तैयारी करना पड़ सकती है. परिवार के आवश्यक कार्य को इस यात्रा के कारण स्थगित करना पड़ सकता है. अपने कार्यों को लेकर सकारात्मकता बनाए रखें. दूसरों की बातों में आने की जगह अपने विचारों को संतुलित बनाएं.प्रतिस्पर्धी लोगों की  छोटी-छोटी गतिविधियों को भी नजर अंदाज ना करें.अपने आसपास के वातावरण से सजग और सावधान रहे. गैर कानूनी कार्यों को ना करें. किसी अनैतिक तरीके का उपयोग कर कानूनी फैसले में बदलाव लाने की कोशिश न करें. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय तक खड़े होकर कोई कार्य न करें. पैरों में दर्द के चलते चलने फिरने में परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

नई नौकरी की प्राप्ति आर्थिक स्थिति में परिवर्तन ला सकती है. माता से धन लाभ हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. प्रिय को मनाने की कोशिश करेंगे.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button