खबर

Sagittarius Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी की किसी बात से मन हो सकता है विचलित, अपने पद का दुरुपयोग ना करें | Tarot Card 22 October 2026 Sagittarius Dhanu Tarot Card daily future predictions


Sagittarius Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी की किसी बात से मन हो सकता है विचलित, अपने पद का दुरुपयोग ना करें

धनु राशि का टैरो राशिफल

Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी के किसी बात को लेकर मन विचलित हो सकता है.उस बात की सच्चाई तक जाने का प्रयास करेंगे. कुछ बातों का छुपा रहना ही परिवार की सुख शांति को बेहतर बनाने के लिए हो सकता है. हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं होती है. कुछ बातों को सुनने के बाद उन्हें अनसुना करने की स्थिति बनानी पड़ सकती है. ससुराल पक्ष के लोगों से व्यवहार सामान्य रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यावसायिक दृष्टि से स्वयं में काफी बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. तुरंत प्रतिक्रिया देने की आदत और वाणी में गलत शब्दों का प्रयोग अच्छी छवि बनाने में नकारात्मक असर डाल सकता है.व्यवहार में गंभीरता और समझदारी लाएं. अपने पद का दुरुपयोग ना करें. उच्च पद पर सहज और सरल व्यवहार एवं अच्छा व्यक्तित्व लंबे समय तक बनाए रखेगा. अपनी छवि को बेहतर बनाने की कोशिश करें. जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद अवश्य करें. 

स्वास्थ्य/Health

चिकित्सक की सलाह लिए बिना दवाई का सेवन न करें. घरेलू उपचार से परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपने समर्थ से बाहर की चीजों पर खर्च न करें.किसी को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक खर्च कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

उन बातों को भुला देना बेहतर है.जिनके सामने आने से सिवाय दु:ख और तकलीफ के किसी अन्य चीज की प्राप्ति नहीं होगी.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button