

NCERT News : क्लास 9 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी अपडेट आई है. NCERT ने सोशल साइंस की नई किताब ‘Understanding Society: India and Beyond, Social Science Textbook for Grade 9, Part 2′ जारी कर दी है. इसकी जानकारी NCERT प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. रिलीज के अनुसार, यह किताब 29 सितंबर 2026 से खरीदने के लिए अवलेवल हो जाएगी. ऐसे में स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स, टीचर, पेरेंट्स आसानी से खरीद सकेंगे. एनसीईआरटी ने जारी रिलीज में नई किताब कहां मिलेगी, इसकी भी जानकारी दी है, जिसके बारे में आगे आर्टिकल में बता रहे हैं…
कहां मिलेगी नई किताब
यह किताब NCERT के पब्लिकेशन डिवीजन के बिक्री केंद्रों, ऑथरॉइज्ड सेलर्स, NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजन (Amazon) पर अवलेवल रहेगी. इससे देशभर के छात्रों को किताब खरीदने में आसानी होगी. NCERT ने बताया है कि यह किताब क्लास 9 के सोशल साइंस सिलेबस का पार्ट है. नई किताब के जरिए छात्रों को समाज, भारत और दुनिया से जुड़े विषयों को समझने में मदद मिलेगी.
Launch of Understanding Society: India and Beyond, Social Science Textbook for Grade 9, Part 2
The National Council of Educational Research and Training (NCERT) announces the official release of its new title, Understanding Society: India and Beyond, Social Science Textbook for… pic.twitter.com/KxH2t0gMuI
— NCERT (@ncert) September 28, 2026
ज्यादा जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
NCERT ने यह भी कहा है कि पुस्तक से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए लोग उसके पब्लिकेशन डिवीजन से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए एनसीईआरटी ने अपना ईमेल और वेबसाइट की जानकारी भी शेयर की है.
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4.0 में बढ़ी सीटें, 932 नए पद जुड़े, OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानें याहं फुल डिटेल्स





