खबर

पिता बने जुबिन नौटियाल, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान, फैंस को अभी करना होगा नाम का इंतजार | jubin nautiyal becomes father welcomes baby boy on ganesh chaturthi family yet to finalise name


नई दिल्ली:

इस साल गणेश चतुर्थी गायक जुबिन नौटियाल के लिए एक खास खुशी लेकर आई. जुबिन और उनके परिवार के घर बेटे का जन्म हुआ है. उनके परिवार में यह पहला बच्चा है, जिसके साथ उनकी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चेप्टर शुरू हुआ है. उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि “हां, मैं अब पिता बन गया हूं. जुबिन के बेटे का जन्म14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ दिन हुआ. मां और बच्चा दोनों अब घर वापस आ चुके हैं और पूरी तरह से हेल्दी हैं. सिंगर जुबिन नौटियाल के घर 14 सितंबर यानि की गणेश चतुर्थी के दिन किलकारी गूंजी है. 

बेटे के आने से जुबिन और उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं. वो और उनके परिवार के सदस्य इस खास समय को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं और अपने नन्हे मेहमान के साथ बिताए हर पल को संजो रहे हैं. हालांकि फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि परिवार के नए सदस्य का नाम क्या रखा गया है, लेकिन अभी तक बच्चे का नाम तय नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: रेणुका पंवार का 6 साल पुराना वो गाना जिसने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 52 के नंबर ने सॉन्ग को बनाया सुपरहिट, प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस एवरग्रीन

बेटे का जन्म जुबिन नौटियाल की जिंदगी में एक बड़ा और खास बदलाव लेकर आया है. यही वजह है कि वह इन दिनों अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं. दिसंबर में उनकी यूके टूर पर जाने की भी योजना है, लेकिन जुबिन का कहना है कि अपने बेटे से दूर रहना उनके लिए आसान नहीं होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन और उनकी पत्नी ने इसी साल एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी. हालांकि, गायक हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी निजी रहे हैं और उसे लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। यह जानकारी उनके पिता रामशरण नौटियाल ने किया था. उन्होंने बताया कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की है. ये शादी बेहद निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. शादी के सारे फंक्शन देहरादून के बाहर आयोजित किए गए थे. जुबिन नौटियाल हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत ही कम शेयर करते हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button