खबर

पीएस-5, महंगे लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सब गायब, LPU के मॉल में लूटपाट का Video | PS5 expensive laptops and electronic gadgets all gone video of robbery at LPU mall



कपूरथला:

छात्रों के प्रदर्शन में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब मॉल से लोग सामान उठा कर ले गए, मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकानों में लूटपाट की गई. जी हां, ये सब हुआ पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के विरोध प्रदर्शन के दौरान. एलपीयू में कथित तौर पर छात्रा से दुष्कर्म मामले में शनिवार देर रात को हिंसा भड़क गई. उपद्रवियों ने जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की. लेकिन इस दौरान कुछ लोगों ने एलपीयू में बने मॉल और दुकानों में लूटपाट भी की, जिनके कई वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एलपीयू में भड़की हिंसा पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी इस हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्‍मेदार ठहरा रही है. 

दुकान में लूट के CCTV में क्‍या दिखा? 

एलपीयू में हिंसा के दौरान दुकानों में लूटपाट का नया वीडियो बेहद चौंकानेवाला है. इस वीडियो में तीन शख्‍स एक दुकान के अंदर लूटपाट करते नजर आ रहे हैं. इन तीनों ने मुंह को कपड़े से ढका हुआ है, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके. ये तीनों दुकान के अंदर एक ड्रोर में पैसे या कोई कीमती चीज तलाश रहे हैं. तलाशने पर एक लड़के को कुछ मिल जाता है, जिसे दूसरा छीनने की कोशिश करता है. इसके बाद तीनों जो कोई कीमती चीज मिलती है, उसे उठा लेते हैं. दुकान से भागते-भागते दो लड़के फ्री से पाटी की बोतलें भी ले जाते हैं.    

क्‍या छात्रों ने ही की प्रदर्शन के बीच लूटपाट?

सोशल मीडिया पर लूटपाट से जुड़ी घटना के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर, ये छात्रों का कैसा प्रदर्शन है, जिसमें दुकानों में लूटपाट हो रही है? हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि लूटपाट करने वाले लोग यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र नहीं हैं, वे बाहर से आए लुटेरे थे. 

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, जूते… जो मिला उठा लिया

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, जूते और खाने-पीने का सामान… जिसके हाथ जो लगा, उसने उठा लिया. एलपीयू में हिंसा के दौरान कैंपस के अंदर बने हुए यूनि-मॉल की दुकानों में जमकर लूटपाट हुई. इस दौरान कई छात्र मॉल में फ्री की शॉपिंग करने के लिए पहुंच गए. इस दौरान जिसके हाथ जो लगा उसने उठा लिया. चोरी की ये सारी घटनाएं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए. 50 हजार के पीएस-5 से लेकर लाखों रुपये के महंगे लैपटॉप और इलेक्ट्राॉनिक गैजेटस भी छात्र यहां से लूटकर ले गए. 

भैया, आपने आई-फोन 14 देखा क्या?

इस बीच वीडियो में कुछ लोग बैठकर बड़े आराम से जूतों की दुकानों में अपने साइज का जूता तक ढूंढते भी नजर आ रहे हैं. एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में प्रदर्शनकारी कहते नजर आया- भैया, आपने आई-फोन 14 देखा क्या? ये बेफिक्री बता रही है कि कुछ छात्रों ने इस हिंसक प्रदर्शन का लूट के लिए लाभ उठाया. इनकी मंशा सिर्फ लूटपाट की थी, छात्रा से दुष्‍कर्म के मामले से इनका कोई लेना देना नहीं था. 

LPU में हिंसा पर BJP का AAP पर बड़ा आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी के शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि यह कांग्रेस और अन्य दलों की देश के लोकतंत्र को सड़कों से चलाने की एक बड़ी साजिश है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी, उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्राओं और पंजाब के युवाओं पर लाठियां बरसा रही है.’ भंडारी ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जो देश के लोकतंत्र को सड़कों से चलाना चाहते हैं. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देशभर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब में जो हुआ, वह इसी एजेंडे के एक छोटे से हिस्से के तौर पर सामने आया है.

ये भी पढ़ें:- LPU विवाद पर बलतेज पन्नू का बयान, बोले- पंजाब पुलिस ने हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला

LPU में हिंसा का अशोक मित्तल कनेक्‍शन 
 

वहीं, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के दुर्भावनापूर्ण कृत्य के कारण लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आगजनी और हिंसा हुई. उन्होंने कहा कि यह राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने की सजा देने के लिए की गई ‘बदले की कार्रवाई’ थी. पार्टी के ‘पंजाब बचाओ’ अभियान के तहत अमृतसर के राजासांसी में आयोजित राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि अगर पूरी घटना की स्वतंत्र जांच होती है, तो यह सामने आएगा कि पूरा विवाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने खड़ा किया है. आप ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर मित्तल को सबक सिखाने के लिए यह पूरा उपद्रव कराया.

ये भी पढ़ें:- LPU से IIT Bombay तक क्या हो रहा है और क्यों बदल रहा एग्जाम शेड्यूल?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button