
मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे-44 पर गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है. चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.
यह भी पढ़ें: कटनी अग्निकांड: दो महीने के मासूम समेत 6 लोग जिंदा जले! दमकल की लापरवाही आई सामने
अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने जा रहे थे ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बरमान में नर्मदा स्नान करने के लिए अपनी अर्टिगा कार से निकले थे. जब उनकी कार सोमवार सुबह करीब 11 बजे गोपालपुरा के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और सभी घायलों को देवरी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज जारी है.
मृतकों की सूची:
- माखन यादव, पिता मुन्नी लाल यादव, निवासी- बिलहरी, थाना कैंट
- संतोष तिवारी, पिता बद्री प्रसाद तिवारी, निवासी- महागोद, थाना राहतगढ़
- नीरज मिश्रा, तनय विश्वनाथ मिश्रा, निवासी- रामनगर भैंसा, थाना मोती नगर, सागर
- ठाकुर साहब (वास्तविक नाम अज्ञात), निवासी- सुभाष नगर, मोती नगर, सागर
घायलों की सूची:
- अनिकेत शर्मा, पिता प्रवीण शर्मा, निवासी- भैंसा
- देवेंद्र सेन, पिता रामदास सेन, निवासी- नरयावली
- राहुल नामदेव, पिता परसोत्तम नामदेव, निवासी- जनता स्कूल के पास, पूर्वयाऊ टोरी
- रामगोपाल, पिता जूजे, निवासी- बांदरी (ग्राम नैतना)
- प्रहलाद विश्वकर्मा, निवासी- रामनगर, थाना कैंट, सागर
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. सूचना पर एसडीएम मुनव्वर खान भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि घायलों का बेहतर इलाज हो इसके दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में अवैध शराब पर एक्शन में सरकार, ड्रोन से पकड़े अड्डे