खबर

iPhone Duo भारत में लॉन्च, 4.5 लाख रुपये तक है कीमत, जानें खासियत | apple-iphone-duo-foldable-launched-price-india-specs-features



Apple ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. इसके साथ कंपनी ने Samsung के एकछत्र राज को चुनौती दे दी है.  Samsung के हालिया Galaxy Z Fold 8 की तर्ज पर iPhone Duo को भी कॉम्पैक्ट बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ पेश किया गया है. हालांकि, iPhone Duo का पूरा ऐलान आज हो चुका है. लेकिन इसकी बिक्री अक्टूबर के आखिर में शुरू होगी. आइए, इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानते हैं. 

iPhone Duo के फीचर्स

Apple का ये पहला फोल्डेबल डिवाइस रेगुलर iPhones जैसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के फॉर्म फैक्टर को पूरी तरह बदल देता है. इसमें एक एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम फ्रेम के अंदर 7.6-इंच की बड़ी इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 5.4-इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही स्क्रीन्स Apple Pencil (USB-C) को सपोर्ट करती हैं.

फोन की चेसिस में ग्रेड 5 टाइटेनियम और Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है और ये Star White व Night Sky कलर ऑप्शन्स में आता है. Apple के मुताबिक, किसी भी फोल्डेबल फोन की जान कहे जाने वाले इसके हिंज में कस्टम वेरिएबल टॉर्क प्रोफाइल, कार्बन फाइबर सपोर्ट प्लेट्स और मैग्नेट्स दिए गए हैं. जिससे यह पूरी तरह फ्लैट बंद होता है. डिस्प्ले की क्रीज को कस्टम मास्कलेस लेजर लिथोग्राफी पॉलीमर की मदद से लगभग खत्म कर दिया गया है. साइड बटन में ही Touch ID को इंटीग्रेट किया गया है, जबकि अंदर का फेसटाइम कैमरा एक्टिवेट होने तक पूरी तरह से स्क्रीन के नीचे छिपा रहता है.

iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट दिया गया है. आको बता दें कि इस चिपसेट का इस्तेमाल iPhone 18 Pro मॉडल्स में भी किया गया है. ये फोन Apple के ‘डायनैमिकली एडेप्टिव iOS 27’ पर चलता है. जिसे टैबलेट जैसी प्रोडक्टिविटी और पॉकेट-फ्रेंडली कम्फर्ट को एक साथ जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका UI फोन के फोल्ड, आधा खुला या पूरी तरह फ्लैट होने के हिसाब से जरूरी कंट्रोल्स को आसानी से साइड में शिफ्ट कर देता है ताकि एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान हो. इसके अलावा आप एक साथ दो होम स्क्रीन देख सकते हैं, साइड-बाय-साइड दो ऐप्स चला सकते हैं, या ऊपर वीडियो पिन करके नीचे काम कर सकते हैं. डेवलपर्स के लिए इस नए फॉर्म फैक्टर का फायदा उठाने हेतु खास API सपोर्ट भी दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP का Fusion मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. इसमें “Duo Preview” जैसे फीचर्स हैं जिससे सामने खड़ा व्यक्ति बाहर की स्क्रीन पर अपना फ्रेम देख सकता है, जबकि “SmartTake” AI के जरिए सभी के मुस्कुराते ही अपने आप फोटो क्लिक कर लेता है.

iPhone Duo की कीमत और उपलब्धता

भारत में iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. 512GB वैरिएंट के लिए इसकी कीमत 3,24,900 रुपये है जबकि 1TB वाला वैरिएंट 3,74,900 रुपये में आता है. वहीं, इसके टॉप 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है. इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से लिए जाएंगे. ये फोन Night Sky और Star White जैसे दो कलर्स में आएगा.

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च, कैमरा है बड़ा अपग्रेड, जानें कीमत और फीचर्स






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button