धर्म

हरतालिका तीज का व्रत भी, गणेश स्थापना भी, बप्पा का भोग कौन बनाएगा?


Ganesh Chaturthi 2026 Bhog: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के दो प्रमुख पर्व हैं. खास बात ये है कि 2026 में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 सोमवार को है, यानी एक तरफ महिलाएं हरतालिका तीज का कठिन व्रत रखेंगी और घर में गणपति स्थापना की तैयारियां भी करेंगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर महिला निर्जला व्रत में है तो बप्पा के लिए भोग कौन बनाएगा?

अगले दिन गणेश स्थापना, तो भोग कौन बनाए?

कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और अगले दिन पूजा, पाठ के बाद पारण करती हैं. साथ ही इस बार स्थापना भी उसी दिन है तो ऐसे मेंरसोई से जुड़ा काम करना उनके लिए कठिन हो जाता है. अगर संभव हो तो तीज के एक दिन पहले ही मोदक, लड्डू, पंचामृत और अन्य पूजा सामग्री तैयार की जा सकती है. इससे व्रती महिला को अगले दिन अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

घर की मुख्य महिला तीज का व्रत रख रही है तो परिवार का कोई अन्य सदस्यपति, बेटा, बेटी या घर का कोई सदस्य स्नान करके, स्वच्छ वस्त्र पहनकर और सात्विक तरीके से भोग तैयार कर सकता है. धार्मिक परंपरा में पूजा की शुद्धता और श्रद्धा को महत्व दिया जाता है.

हरतालिका तीज पर क्यों रखा जाता है निर्जला व्रत?

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं. अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इसी तप और शिव-पार्वती के विवाह से हरतालिका तीज की परंपरा जुड़ी मानी जाती है.

बप्पा को क्या चढ़ाएं?

  • गणपति पूजा में दूर्वा, लाल फूल, मोदक और लड्डू का विशेष महत्व माना जाता है.
  • भोग में मोदक सबसे प्रमुख माना जाता है. इसके अलावा फल, पंचामृत और सात्विक मिठाई भी अर्पित की जा सकती है.
  • ध्यान रखें कि भोग बनाते समय रसोई और सामग्री की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए.
  • प्याज-लहसुन रहित सात्विक भोजन भगवान को अर्पित करना चाहिए.
  • भोग – मोदक, खीर, हलवा, केला या मोतीचूर के लड्डू बनाए जा सकते हैं

तीज के व्रत के बीच गणेश पूजा की तैयारी कैसे करें?

अगर घर में महिला हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रख रही है तो गणेश चतुर्थी की तैयारियां पहले से कर लेना सबसे बेहतर विकल्प है. पूजा की सामग्री, गणेश प्रतिमा, दूर्वा, फूल, फल और भोग की सामग्री पहले ही जुटा लें.

इस तरह हरतालिका तीज का व्रत भी श्रद्धा से पूरा किया जा सकता है और गणपति बप्पा का स्वागत भी पूरे उत्साह और विधि-विधान से किया जा सकता है.

FAQ

1. हरतालिका तीज के दिन गणेशजी का भोग कौन बनाए?

व्रती महिला की जगह परिवार का कोई अन्य सदस्य भोग बना सकता है.

2. गणेशजी को क्या भोग लगाएं?

मोदक, लड्डू, खीर, हलवा, केला और पंचामृत चढ़ा सकते हैं.

3. क्या भोग पहले से तैयार कर सकते हैं?

हां, तीज के एक दिन पहले भोग और पूजा सामग्री तैयार कर सकते हैं.

4. तीज के साथ गणेश स्थापना की तैयारी कैसे करें?

पूजा सामग्री पहले जुटाएं और परिवार के सदस्यों की मदद से गणेश स्थापना की तैयारी करें.

गणेश स्थापना के दिन बच्चों से करवाएं ये 6 काम, मिलेगी बड़ी सीख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button