खबर

Aishwarya Rai: 33 की उम्र में ऐश्वर्या राय का सबसे ग्लैमरस अवतार, ऋतिक रोशन संग इस फिल्म ने 35 करोड़ में छापे 151 करोड़ | 33 year old Aishwarya Rai Delivered Her Most Glamorous Role Hrithik Roshan CoStarrer Turned 35 Crore Into 151 Crore



नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं. कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उनका अंदाज, ग्लैमर और पर्दे पर मौजूदगी आज भी दर्शकों से भुलाए नहीं भूलती है. ऐसी ही एक फिल्म है ‘धूम 2’. 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में 33 साल की ऐश्वर्या राय ने ऐसा ग्लमैरस अवतार दिखाया था, जिसने उनकी इमेज को एक नई पहचान दी. फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन थे और दोनों की केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही. इसमें अभिषेक बच्चन भी थे. आइए जानते हैं धूम 2 से जुड़ी ऐश्वर्या राय की कहानी, बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी.

33 साल की उम्र में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अंदाज

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘धूम 2’ 24 नवंबर 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उस वक्त ऐश्वर्या 33 साल की थीं. फिल्म में उन्होंने सुनहरी नाम की एक चालाक चोर का किरदार निभाया था. सुनहरी का अंदाज बाकी किरदारों से बिल्कुल अलग था. वह अपनी खूबसूरती, दिमाग और चालाकी से लोगों को मात देती नजर आती है.

फिल्म में ऐश्वर्या का स्टाइलिश लुक था. उनके कपड़े, हेयरस्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा. ‘धूम 2’ में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अंदाज उनके करियर के सबसे चर्चित लुक्स में गिना जाता है. इस फिल्म ने दिखाया कि वह सिर्फ पारंपरिक और भावुक किरदार ही नहीं, बल्कि एक्शन और स्टाइल से भरपूर भूमिका भी निभा सकती हैं.

Aishwarya Rai prime (2006)
by u/Unicorn-Paradox in ClassicDesiCelebs

अभिषेक नहीं, ऋतिक रोशन संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

‘धूम 2’ की कहानी में ऐश्वर्या राय के साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे. ऋतिक ने फिल्म में अंतरराष्ट्रीय चोर आर्यन यानी मिस्टर ए का किरदार निभाया था. सुनहरी और आर्यन की मुलाकात के बाद दोनों के बीच चोरी की दुनिया में साझेदारी शुरू होती है. धीरे-धीरे उनके रिश्ते में रोमांस भी देखने को मिलता है. 

दिलचस्प यह है कि फिल्म में ऐश्वर्या और ऋतिक की जोड़ी दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनी थी. दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री, स्टाइल और रोमांटिक अंदाज ने फिल्म को अलग रंग दिया. बाद में दोनों की जोड़ी ‘जोधा अकबर’ में भी नजर आई, जहां उन्होंने एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारा. बता दें कि 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक विवाह के बंधन में बंध गए थे.

35 करोड़ के बजट में बनी, 151 करोड़ की कमाई

‘धूम 2’ सिर्फ ऐश्वर्या के ग्लैमरस अवतार के लिए ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिए भी याद की जाती है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये था, जबकि इसका दुनिया भर का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 151.38 करोड़ रुपये रहा. फिल्म में ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और बिपाशा बसु अहम भूमिकाओं में थे. संजय गढ़वी के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी इस फिल्म ने 2006 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में जगह बनाई.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button