खबर

Exclusive Interview: रिया अहीर का इंटरव्यू, बताया क्यों वैन के सामने आकर खड़ी हो गई थीं, जानें पूरी कहानी | mumbai police van virail girl rhiya ahir reveals why she stood in front of police van now entering bigg boss 20



नई दिल्ली:

22 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की पुलिस वैन के सामने खड़ी थी. जो देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर हैं. जो काफी समय से चर्चाओं में बनी रहीं और अब वो रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 का हिस्सा बनने वाली हैं. 

बिग बॉस के घर में जाने वाले हर कंटेस्टेंट को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट रहती है. ऐसे में जब वायरल गर्ल घर के अंदर जाने की बात सामने आने के बाद वो फिर से चर्चा में हैं. रिया ने NDTV के साथ किए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी पसंद, उस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी और राजनीति में जाने को लेकर के बात की. 

वैन के सामने क्यों खड़ी हुई रिया

रिया से जब सवाल पूछा गया कि आप जब वैन के सामने खड़ी हुईं तो आपको डर नहीं लगा? इस पर रिया ने बताया कि,” मै बताना चाहूंगी कि डर सबको लगता है कि जिसको नहीं पता है उन्हें लगता है कि ये मेरा इंपलसिव डिसीजन था, लेकिन मैं दो दिन से जब से 20 तारीख को दिल्ली में बर्बरता हुई थी. मैं तब से रिसर्च कर रही थी तब से मैं चैट जीपीटी किया और इंफॉर्मेशन निकाली गूगल किया और रिसर्च किया तब पता चला कि कितने सारे सेक्शंस वायलेट हुए हैं. कितने सारे सेक्शंस जो हैं वो फॉलो नहीं हुए हैं. इसके बाद मैंने यूएन, ह्यूमन राइट्स कमीशन को सुप्रीम कोर्ट को हाई कोर्ट को इन सबको मेल भेजा 20 तारीख को. लेकिन फिर भी अंदर से ऐसा लग रहा था कि और क्या कर सकते हैं. तो फिर 21 तारीख को भी मैं वहां थी, 21 तारीख को भी मैंने बच्चों को वहां डिटेन होने से रोका बचाया. जब मेरे सामने वैन आयी तो अंदर से बच्चे आवाज लगा रहे थे इन्कालाब जिंदाबाद, आजादी- आजादी और वो हंस रहे थे. जिन बच्चों के हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर जी की लिखी गई संविधान है तिरंगा है वो क्रिमिनल्स कैसे हो सकते हैं. 

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मी से बात की पूछा उनके पास मेमो है की नहीं है उन्होंने कहा नहीं है. उस वक्त उन्हें पता लगा कि संविधान मेरे पास है. बस तब मेरे दिमाग में आया है कि मैं अपनी आंखों के सामने ऐसा नहीं होने दूंगी. किसी भी तरीके से रोकना है, क्योंकि अंदर कोई फीमेल कॉप्स नहीं थी. जबकि वीडियो में बहुत कितनी सारी फीमेल्स थी. उनके पास ज्यादा सोचने का वक्त नहीं था. बस दिमाग में ये था कि किसी भी तरह से रोकना है. इसके बाद मैं वैन के सामने चली गई. 

ये भी पढ़ें:  बिग बॉस के प्रीमियर में दिखे 4 सुपरस्टार होस्ट,  विजय, नागार्जुन, किच्चा सुदीप से लेकर मोहनलाल तक, हंसी- मजाक से प्रोमो को बनाया खास  




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button