मध्य प्रदेश

सोफिया कुरैशी मामले में विजय शाह पर नहीं होगा केस? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता


मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री पर केस चलाने की अनुमति के मामले में सरकार और राज्यपाल की ओर से अब तक मंजूरी नहीं दी गई है. इसी मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की.

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के सामने मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी का मुद्दा उठाया. कांग्रेस का कहना है कि मामले में सरकार की ओर से केस नहीं चलाने का फैसला किया गया, जबकि राज्यपाल की ओर से भी अब तक अभियोजन की मंजूरी नहीं दी गई है.

कार रोकने पर भड़का युवक, चौकीदार को कुचला; महिला मित्र भी गिरफ्तार

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कांग्रेस नेताओं को आश्वासन दिया कि वह मंत्री विजय शाह पर केस चलाने के फैसले को लेकर पुनर्विचार करेंगे. इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.

पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिया था फैसला

मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस चलाने की अनुमति के मामले में पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने फैसला लिया था कि मंत्री पर केस नहीं चलाया जाएगा. सरकार के इस फैसले के बाद मामला राज्यपाल के पास पहुंचा था.

वहीं, राज्यपाल की ओर से भी मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी नहीं दी गई थी. इसी वजह से मामला अब तक आगे नहीं बढ़ पाया है.

सुप्रीम कोर्ट में भी उठा था मामला

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई थी. कल हुई कार्यवाही में सरकार का पक्ष रखते हुए वकील ने कहा था कि फैसला अभिलंबित है और फाइल राज्यपाल के पास है.

‘सरकार आते ही खत्म कर देंगे UCC’, कांग्रेस ने बताया काला कानून!

अब कांग्रेस नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात और उनके पुनर्विचार के आश्वासन के बाद इस मामले में आगे क्या फैसला होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं. कांग्रेस लगातार मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई और अभियोजन की मंजूरी दिए जाने की मांग उठा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button