

नई दिल्ली:
NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद अब आज से E20 फ्यूल के खिलाफ आंदोलन शुरू होने वाला है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में E20 फ्यूल पर नेशनल टाउनहॉल करने वाले हैं. तो दूसरी ओर सोशल एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने आज मौन मार्च और भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है. E20 (इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का नेशनल टाउनहॉल आज साढ़े 11 बजे से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू होगा. केजरीवाल का कहना है कि इस टाउनहॉल में एक्सपर्ट, प्रभावित लोग और इस मुद्दे में रुचि रखने वाले लोग शामिल होंगे.
E20 फ्यूल के खिलाफ अपने राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा कि देश की एक प्रमुख हस्ती इस आंदोलन में शामिल होने वाली है.
The BJP government has turned India into a testing lab by forcing E20 on millions of vehicles.
Join Arvind Kejriwal at the National Townhall Against E20 and raise your voice.
🗓️ Tomorrow, 1 August
⏰ 11:30 AM
📍 Constitution Club, New DelhiCan’t make it to Delhi? Join online:… pic.twitter.com/0UPft8SK8C
— AAP (@AamAadmiParty) July 31, 2026
पूनावाला बोले- देखते हैं आज मुझे रोकने कितने पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं
दूसरी ओर तहसीन पूनावाला ने अपने भूख हड़ताल को लेकर एक एक्स पोस्ट में लिखा- कोई कानून नहीं, लिखित में कुछ भी नहीं, लेकिन मुझसे कहा गया है कि मैं ‘मौन व्रत’ नहीं रख सकता और न ही भूख हड़ताल पर बैठ सकता हूं. लगता है इथेनॉल एक डरावना विषय है. देखते हैं आज सुबह 10 बजे मुझे रोकने के लिए कितने पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं!! मेरी खामोशी ज्यादा जोरदार होगी!
No law, nothing in writing but been told I cannot keep a maun vrat and sit on a hunger fast!
I guess Ethanol is a scary subject! Lets see how ma y cops are sent today at 10am to attempt to stop me !!
My silence will be louder !!Jai Hind Jai Bharat #EthanolScam
BETA BADHAO…— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) August 1, 2026
केजरीवाल बोले- टाउनहॉल में कई जानी-मानी हस्ती शामिल होंगे
इधर अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ 1 अगस्त को “E20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल” में देश की एक जानी-मानी हस्ती मेरे साथ होगी, जो लोगों की समस्याओं को सुनेगी और E20 पर फैसला लेगी. आप भी अपने विचार साझा करने के लिए जरूर आएं.’ इसके साथ ही केजरीवाल ने वर्चुअल तौर पर जुड़ने वालों के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया.
कल “National Townhall against E20” में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए और E20 पर “निर्णय” लेने के लिए मेरे साथ देश की एक जानी मानी शख्सियत मौजूद होगी।
अपनी बात रखने के लिए आप भी ज़रूर आयें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 31, 2026
E20 के टाउनहॉल में ऑनलाइन में जुड़ेंगे लोग
इससे पहले 27 जुलाई को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस अभियान की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने इस अभियान को हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जोड़ा, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. केजरीवाल ने तब यह भी कहा था कि इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे. जो लोग दिल्ली व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते, वो ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. इसके लिए आम आदमी पार्टी की ओर से एक नंबर भी जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें – E20 फ्यूल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा ऐलान, शनिवार को दिल्ली में AAP का नेशनल टाउनहॉल





