खबर

रणबीर कपूर की रामायणम् में कास्टिंग पर हुई आलोचना, दीपिका चिखलिया ने कहा- उनकी किस्मत कितनी अच्छी है  | Dipika Chikhlia on Criticism over casting in Ranbir Kapoor Ramayana says how lucky he is



नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की रामायणम् भारतीय सिनेमा की मचअवेटेड फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर आने वाला है. फिल्म का जब से टीजर सामने आया तब से राम के किरदार में रणबीर कपूर की खूब आलोचना हुई. वहीं अब ट्रेलर आने के बाद भी इंटरनेट यूजर्स रावण के रोल में यश की सराहना कर रहे हैं. जबकि रणबीर कपूर को एवरेज बता रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया, जो दूरदर्शन की रामायण में सीता के किरदार के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने एक पॉडकास्ट में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सपोर्ट किया है. 

दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर को रामायण में किया पॉडकास्ट

दीपिका चिखलिया से जब नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायणम् के बारे में पूछा गया, जिसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आ रहे हैं तो हिंदी रश के पॉडकास्ट में उन्होंने रणबीर कपूर की एनिमल जैसी फिल्मों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, वह एक्टर हैं.   “ऐसा नहीं है कि हम ऊपर से उतरे हैं. एक एक्टर के लिए अलग-अलग तरह के किरदार निभा पाना बहुत अच्छी बात है, जो ‘बर्फी’ कर सकता है, वह ‘एनिमल’ भी कर सकता है. जो ‘एनिमल’ कर सकता है, वह राम का किरदार भी निभा सकता है. सोचिए, उनकी किस्मत कितनी अच्छी है कि उन्हें ऐसे रोल मिले. वे बहुत लकी हैं और यह बहुत अच्छी बात है कि वे ऐसा कर रहे हैं.”  

ये भी पढे़ं- शोले को स्टार को संजीव कपूर ने बताई थी हथेली पढ़ने वाले की मौत की भविष्यवाणी, कहा- इसीलिए बुजुर्ग के करते थे रोल

रणबीर कपूर ने आलोचना पर कही थी ये बात 

रणबीर कपूर ने रिव्यू नेशन के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आया कि क्या मैं इसके लायक हूं? क्या मैं सही व्यक्ति हूं? और मुझे भगवान राम का किरदार निभाने के बजाय उनका प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है? लेकिन जल्द ही आपको उस कहानी की अहमियत, जिम्मेदारी और फिल्म बनाने वालों की नेक नीयत समझ में आ जाएगी. एक ऐसी कहानी जो 4,000 सालों से प्रासंगिक रही और हमारे अवचेतन मन में गहराई से बसी है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए कोई एक ‘सही’ एक्टर हो सकता है.” हालांकि अभी तक रणबीर कपूर की रामायणम् के ट्रेलर पर दीपिका चिखलिया ने रिएक्शन नहीं दिया है. 

रामायणम् का आया ट्रेलर

हाल ही में रामायणम् का ट्रेलर आया था, जिसमें राम के अवतार में रणबीर कपूर के अलावा रावण के रोल में यश, दशरथ के रोल में अरुण गोविल, सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, शूर्पणखा के रोल में रकुलप्रीत सिंह और विद्युतजीह्व के रोल में विवेक ओबरॉय नजर आए. 

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का 61 साल पुराना सदाबहार गाना, रह गया अधूरा, मीना कुमारी और राज कुमार ने बनाया सुपरहिट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button