खबर

Dantedawa Murder Case: 25 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का अरोपी, शातिर तक ऐसे पहुंची पुलिस | murder convict nabbed by Dantewada police of Chhattisgarh after 25 years police tracked down him from Telangana



Dantedawa Murder arrsted After 25 Years: अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, वह एक न एक सुराग छोड़ ही जाता है. इसलिए कहा जाता है कि  कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं. कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने कर दिखाया है. दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस हत्या के मामले में पिछले 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2001 में दर्ज हत्या के प्रकरण में आरोपी सोढ़ी मासा की तलाश की जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, सोढ़ी मासा हत्या के आरोप में जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद था. वर्ष 2005 में उसे 14 दिनों की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल समाप्त होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने तेलंगाना के कोट्टागुडेम इलाके में अपना नाम बदलकर “लालाराम सोढ़ी” रख लिया और वहीं छिपकर रह रहा था.

बेटे व मुखबिर से मिली सुराग

कटेकल्याण पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान मुखबिर की सूचना और आरोपी के पुत्र से पूछताछ के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला. पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देशन में गठित विशेष टीम तेलंगाना पहुंची और कोट्टागुडेम के केसरपल्ली क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें- ‘जालंधर के डॉ. पीयूष का नर्स से था अफेयर, चोरी से लिया ढाई करोड़ लोन, लेडी डॉक्टर पत्नी ने कर लिया सुसाइड’

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया. इस कार्रवाई में कटेकल्याण थाना पुलिस और डीएसएफ जवानों की अहम भूमिका रही. 21 साल बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी को दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- RTO के पूर्व आरक्षक धनकुबेर सौरभ शर्मा की जमानत पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button