

शिवा शर्मा हत्याकांड में एक नया खुलासा हो गया है.
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस की जांच अब आरोपियों को फरार होने में मदद करने वालों तक पहुंच गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर उर्फ दानिश को नेपाल भगाने में मदद करने के आरोप में आमिर खान का नाम सामने आया है. वहीं, रश्मि दुबे के बेहद करीबी दोस्त (बॉयफ्रेंड) बताए जा रहे आमिर शेख की भूमिका भी जांच के दायरे में है. सूत्रों का दावा है कि दोनों ने फरारी के दौरान श्रद्धा और रश्मि को नकद रुपये देकर मदद की थी.
शिवा के मोबाइल फोन को लेकर भी जांच
सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा के पास शिवा का एक मोबाइल फोन भी था. बताया जा रहा है कि श्रद्धा ने यह फोन आमिर को पुलिस को सौंपने के लिए दिया था. हालांकि, फोन से जुड़े इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
अस्पताल के CCTV में दिखा आमिर शेख
जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिवा के बिल्डिंग से गिरने के बाद रश्मि दुबे ने आमिर शेख को फोन कर मदद के लिए बुलाया था. अस्पताल के एक सीसीटीवी फुटेज में आमिर शेख, ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश के साथ काली टी-शर्ट पहने दिखाई दिया है.
दोनों से पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों कथित मददगारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपियों को फरार होने में किस-किसने मदद की, उन्हें आर्थिक सहायता कहां से मिली और शिवा के मोबाइल फोन को लेकर क्या घटनाक्रम हुआ. इस मामले में दोनों की भूमिका और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
यह भी पढ़ें-
शिवा की मौत कैसे हुई, 9 की शाम क्या हुआ.. श्रद्धा से पूछताछ के लिए पुलिस के सवाल तैयार
पूरी स्टोरी पढ़ें





