खबर

मुंबई में ‘विधायक जी’ की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने युवक को रौंद डाला, हिट एंड रन केस में ड्राइवर गिरफ्तार | Kalyan Hit-and-Run Case Mercedes Driver Arrested After 25-Year-Old Pedestrian Killed MLA Sticker on Car Under Probe


मुंबई में 'विधायक जी' की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने युवक को रौंद डाला, हिट एंड रन केस में ड्राइवर गिरफ्तार

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को मर्सिडीज ने कुचला

NDTV

मुंबई के निक्कीनगर में 25 साल सुनील कोली की जान लेने वाले हिट एंड रन मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया है. बुधवार सुबह हुए इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना में इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार जब्त कर आरोपी चालक ओमिल अनिल गायकर को गिरफ्तार किया है. इस कार पर ‘महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य’ का स्टिकर लगा होने की बात सामने आने से मामला चर्चा में है.

बुधवार सुबह करीब 5.30 से 6 बजे के बीच सुनील कोली मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील उछलकर सड़क किनारे बने मेहराब में जा फंसा और उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक घायल युवक की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था.

सीसीटीवी से कार तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान खड़कपाड़ा पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके आधार पर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार जब्त की और चालक ओमिल अनिल गायकर को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कार पर विधायक का स्टिकर, जांच के दायरे में मामला

हादसे में इस्तेमाल कार के आगे ‘महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य’ का स्टिकर लगा होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस इस स्टिकर के स्रोत और उसे लगाने के उद्देश्य की जांच कर रही है. हालांकि स्टिकर लगे होने मात्र से कार के किसी विधायक से जुड़े होने की पुष्टि नहीं होती है. पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें | मिडिल ईस्ट में शांति में भारत निभा सकता है बड़ी भूमिका… NDTV World Summit में बोले ईरानी प्रतिनिधि




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button