मध्य प्रदेश

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक


मध्य प्रदेश के गुना में 26 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका लक्ष्मी सेन का शव बायपास स्थित हेमलीन होटल के पीछे बृजविहार कॉलोनी में रिश्ते मे जीजा के घर मिला. लक्ष्मी 19 अक्टूबर को ही हिमाचल प्रदेश से गुना लाई गई थी और पति के सुपुर्द की गई थी. 

प्रारंभिक जांच में पति राकेश सेन की भूमिका संदेह के घेरे में है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.महिला के गले के पिछले हिस्से में चाकू से चोट के निशान मिले हैं. सूचना मिलते ही सीएसपी सैफा हाशमी, कैंट थाना प्रभारी और फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बीनागंज निवासी लक्ष्मी 24 सितंबर से लापता थी. कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी. फ्री फायर गेम के जरिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. इसके बाद वह हिमाचल पहुंच गई थी. पुलिस 19 अक्टूबर को उसे वापस गुना लेकर आई और पति के सुपुर्द कर दिया. इसके बाद दोनों बायपास क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर रहने लगे थे.

परिवार के लोग बाहर गए थे 

मृतका के जीजा सुनील सेन ने बताया कि परिवार के लोग पिछले दो-तीन दिनों से घर पर नहीं थे. उनके मुताबिक, किसी ने दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया था और आशंका है कि आरोपी वहां एक रात भी रुका हो. घर में खून-खराबे और खुले दरवाजों की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शुरू की जांच 

वहीं, सीएसपी सैफा हाशमी के मुताबिक, डायल-112 पर महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और जांच शुरू कर दी है.फिलहाल पति का मोबाइल नंबर बंद बताया जा रहा है. पुलिस हत्या के कारणों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पति की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री

Input By : मोहन बघेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button