खबर

इंटरव्यू में पूछा- रिज्यूमे में सारी स्किल्स क्यों नहीं लिखीं? युवक के जवाब पर मिल गई नौकरी | Man 3 Different Resumes Job offer After Honest Inerview answar Reddit Viral Post


Viral News: एक युवक ने नौकरी के लिए 3 अलग-अलग Resume रखने को लेकर Reddit पर पोस्ट किया है. युवक ने बताया कि वो अपने सारे स्किल्स और योग्यताओं को अपने Resume में नहीं डालता. इसी के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उससे सवाल किया गया कि उसने रिज्यूमे में अपनी सारी क्वॉलिफिकेशन और सर्टिफिकेट का क्यों नहीं जिक्र किया है. इसके बाद युवक को लगा कि उसके जवाब से शायद ही उसे नौकरी मिले. पर बाद में कंपनी की ओर से कॉल आया और उसे नौकरी मिल गई. 

कॉन्ट्रैक्ट जॉब के लिए था इंटरव्यू

एक युवक ने Reddit पर “अपने रिज्यूमे में क्यों नहीं शामिल किया?” के टाइटल के साथ पोस्ट किया है. युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरा एक कॉन्ट्रैक्ट जॉब के लिए इंटरव्यू था. एम्प्लॉयर के हाथ में मेरा रेज़्यूमे था, उन्होंने मुझे देखा और कहा, “यह रेज़्यूमे उस रेज़्यूमे से अलग है जो आपने सबमिट किया था.” 

इस पर युवक ने जवाब दिया कि हां, वह जिस तरह की जॉब के लिए अप्लाई करता हूं, उसके हिसाब से मेरे पास 3 अलग-अलग रेज़्यूमे हैं. जिसके बाद इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा, “आप क्यों नहीं चाहेंगे कि एम्प्लॉयर को आपकी सारी स्किल्स के बारे में पता चले?” जिस पर युवक ने कहा, “क्या आपको सच जवाब चाहिए या HR को पसंद आने वाला जवाब?

इंटव्यू लेने वाले ने पूछा ऐसा क्यों?

जब इंटरव्यू लेने वाले ने कहा किसच-सच बताओ तो युवक ने कहा कि इस जॉब के लिए न तो CompTIA सर्टिफिकेशन की ज़रूरत है और न ही मेरे पास मौजूद ज़्यादातर सर्टिफिकेशन्स की, इसलिए मैंने उन्हें इसमें शामिल नहीं किया. इसके बाद इंटव्यू लेने वाले ने फिर पूछा कि ऐसा क्यों? तो उसने जवाब दिया कि जो सैलरी रेंज आप दे रहे हैं, उसमें मेरे पास ये सर्टिफिकेशन्स हों या न हों, मुझे मिलने वाली सैलरी तो उतनी ही रहेगी.

Man 3 Different Resumes Job offer After Honest Inerview answar Reddit Viral Post

युवक को लगा कि नहीं मिलेगी नौकरी

उन्होंने यह भी पूछा कि मैंने अपना ‘टॉप सीक्रेट सिक्योरिटी क्लीयरेंस’ या ‘TWIC कार्ड’ क्यों नहीं दिखाया, तो मैंने उन्हें यही जवाब दिया. युवक ने जिस तरह से इंटरव्यू में जवाब दिया था, उसे लगा कि शायद ही उसे नौकरी पर मिले, पर उसके पास उनका कॉल आया और 12 महीने का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया है. युवक ने आखिरी में लिखा कि उन्हें मेरा जवाब पसंद आ गया.

यह भी पढ़ें | SBI Data Leak: डार्क वेब पर डेटा लीक के बाद ग्राहकों का पैसा कितना सुरक्षित? SBI ने दिया बड़ा बयान

बाद में युवक की Reddit पोस्ट पर लोगों ने कमेंट भी किए हैं. एक रेडिट यूजर ने लिखा कि आपको नौकरी मिल गई, यह एक चमत्कार है. अधिकांश HR इस तरह के जवाब पसंद नहीं करते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने युवक की बातों से असहमति जताते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि यह सलाह पूरी तरह से गलत है.

हो सकता है कि इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति भविष्य में (या अभी) किसी ऐसे पद के लिए भर्ती कर रहा हो जिसके लिए आप योग्य हों, लेकिन उसे आपके कौशल की जानकारी न हो. हो सकता है कि उसे किसी के जल्द ही रिटायर्ड होने की जानकारी हो और वह सोचे, “यह व्यक्ति इस वर्तमान नौकरी के लिए तो ठीक है, लेकिन कुछ महीनों बाद आने वाली अधिक वेतन वाली नौकरी के लिए शायद बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें | 2028 तक चिप बनाने तक हम सेमीकंडक्टर रेस में पिछड़ जाएंगे? मंत्री वैष्णव ने बताया भारत का प्लान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button