खबर

IPS Transfer: दिल्ली पुलिस में 25 अफसरों के तबादले, DCP स्पेशल सेल से हटे प्रवीण त्रिपाठी, देखें पूरी सूची | delhi police transfer list 2026 ips gaurav sharma praveen tripathi postings


IPS Transfer: दिल्ली पुलिस में 25 अफसरों के तबादले, DCP स्पेशल सेल से हटे प्रवीण त्रिपाठी, देखें पूरी सूची

दिल्ली पुलिस में आईपीएस के तबादले. मोन‍िका भारद्वाज व गर‍िमा त‍िवारी की ज‍िम्‍मेदारी भी बदली.

Social Media

IPS Transfer Delhi Police: दिल्ली पुलिस में 23 अक्‍टूबर को बड़ा फेरबदल हुआ है. दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने कई IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में आईपीएस गौरव शर्मा और राहुल मलिक को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), जबकि प्रवीण कुमार त्रिपाठी को डीसीपी स्पेशल सेल से डीसीपी, सीपी सचिवालय नियुक्त किया गया है. द‍िल्‍ली क्राइम ब्रांंच में डीसीपी बनने वालीं पहली मह‍िला आईपीएस मोन‍िका भारद्वाज की भी ज‍िम्‍मेदारी बदल दी गई है. 

दिल्ली पुलिस तबादला सूची: किस अफसर को कहां भेजा गया? 

  1. मोनिका भारद्वाज (IPS-2009) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एंटीएफ) बनाया गया 
  2. राहुल मलिक (IPS-2009) को दिल्ली आगमन पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) नियुक्त किया गया.
  3. गौरव शर्मा (IPS-2009) को दिल्ली आगमन पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) नियुक्त किया गया.
  4. राजा बंथिया (IPS-2014) को डीसीपी टेक एंड पी.आई. के साथ डीसीपी आईटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
  5. नेहा यादव (IPS-2015) से एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें केवल डीसीपी पीएमएमसी रखा गया.
  6. प्रवीण कुमार त्रिपाठी (IPS-2020) को डीसीपी स्पेशल सेल से डीसीपी, पुलिस आयुक्त सचिवालय (CP’s Secretariat) भेजा गया. 
  7. सुबोध कुमार गोस्वामी (DANIPS-2010) को डीसीपी ईओडब्ल्यू से डिप्टी डायरेक्टर, डीपीए बनाया गया.
  8. जसबीर सिंह (DANIPS-2011) को अतिरिक्त डीसीपी दक्षिण-पूर्व जिला से अतिरिक्त डीसीपी आउटर जिला भेजा गया.
  9. सौरभ चंद्रा (DANIPS-2011) को अतिरिक्त डीसीपी द्वारका जिला से अतिरिक्त डीसीपी पश्चिम जिला नियुक्त किया गया.
  10. आदित्य गौतम (DANIPS-2013) को एसीपी क्राइम से डीसीपी क्राइम बनाया गया.
  11. डॉ. विकास श्योकंद (DANIPS-2014) को वेटिंग पोस्टिंग से डीसीपी स्पेशल सेल (CDC) नियुक्त किया गया.
  12. ए. वेंकटेश (DANIPS-2014) को वेटिंग पोस्टिंग से अतिरिक्त डीसीपी शाहदरा जिला बनाया गया.
  13. मनोज कुमार मीणा (DANIPS-2014) को अतिरिक्त डीसीपी आउटर जिला (CDC) से अतिरिक्त डीसीपी दक्षिण-पूर्व जिला (CDC) भेजा गया.
  14. विनय माथुर (DANIPS-2015) को वेटिंग पोस्टिंग से अतिरिक्त डीसीपी रोहिणी जिला (CDC) नियुक्त किया गया.
  15. गुरसेवक सिंह (DANIPS-2015) को वेटिंग पोस्टिंग से अतिरिक्त डीसीपी उत्तर जिला (CDC) नियुक्त किया गया.  
  16. अजय कुमार (DANIPS-2015) को अतिरिक्त डीसीपी, नॉर्थ-वेस्ट जिला (CDC) से डीसीपी, सिक्योरिटी (CDC) नियुक्त किया गया.
  17. रेनू लता (DANIPS-2017) को एसीपी, SPUWAC से अतिरिक्त डीसीपी, SPUWAC (CDC) बनाया गया.
  18. विदुशी कौशिक (DANIPS-2018) को एसडीपीओ, सदर बाजार/नॉर्थ जिला से अतिरिक्त डीसीपी, द्वारका जिला (CDC) नियुक्त किया गया.
  19. मनु हिमांशु (DANIPS-2018) को एसीपी, DE सेल से डीसीपी, DE सेल (CDC) बनाया गया.
  20. साकारिया मिहिर प्रवीनभाई (DANIPS-2018) को एसीपी, ऑप्स/दक्षिण-पूर्व जिला से अतिरिक्त डीसीपी, आउटर जिला (CDC) नियुक्त किया गया.
  21. गरिमा तिवारी (DANIPS-2018) को एसडीपीओ, तिलक नगर/पश्चिम जिला से डीसीपी, DSF/नई दिल्ली जिला (CDC) बनाया गया.
  22. आशीष कुमार (DANIPS-2018) को एसीपी, स्पेशल सेल से डीसीपी, ईओडब्ल्यू (CDC) नियुक्त किया गया.
  23. मनीष लाडला (DANIPS-2018) को एसीपी, क्राइम से डीसीपी, क्राइम (CDC) बनाया गया.
  24. रोहित गुप्ता (DANIPS-2018) को एसीपी, सिक्योरिटी से डीसीपी, सिक्योरिटी (CDC) नियुक्त किया गया.
  25. राम दुलेश मीणा (DANIPS-2012) को अतिरिक्त डीसीपी-II, नॉर्थ जिला से अतिरिक्त डीसीपी, नॉर्थ-वेस्ट जिला नियुक्त किया गया.
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
delhi police transfer list 2026 ips

यह भी पढ़ें- यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, विकास सिंह बने गोंडा के उपजिलाधिकारी 
यह भी पढ़ें-  IPS Transfer: बिहार में 57 पुलिस अफसरों का तबादला, आलोक रंजन बने भागलपुर ग्रामीण SP 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button