खबर

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है जानी दुश्मन | haryana-most-wanted-gangster-himanshu-bhau-arrested-in-us-elvish-yadav-house-firing-case



नई दिल्ली:

हरियाणा का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ आखिरकार अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है. हिमांशु भाऊ वही गैंगस्टर है जिसने यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग कराई थी. जानकारी के मुताबिक, हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है.

हिमांशु भाऊ, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल था. हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक, भाऊ और उसके साथियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं. इस कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस भी जारी हो चुका है.

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग

पिथले साल अगस्त में गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ही ली थी. 

इस घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी और इंटरपोल के जरिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था.

हिमांशु भाऊ विदेश में बैठकर ही अपने गैंग को ऑपरेट करता था. वह नीरज बवाना गैंग का करीबी बताया जाता है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोधी है.

कौन है हिमांशु भाऊ उर्फ छोटा डॉन?

दिल्ली का छोटा डॉन कहे जाने हिमांशु भाऊ खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन बताता है. बीते दिनों में दिल्ली और हरियाणा में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. 

वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वियों से हाथ मिल गया है. उसका मुख्य काम व्यापारियों, शराब विक्रेताओं और सट्टेबाजों से पैसे की वसूली करना है. 

हिमांशु भाऊ मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रतौली गांव का रहने वाला है. पिछले एक साल से वह दिल्ली में काफी एक्टिव है. उसके गुर्गों ने पिछले छह महीनों में सिलसिलेवार गोलीबारी को अंजाम दिया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button